सूरत : रोने की आवाज से पड़ौसी आ पहुंचे और तीन साल की बच्ची दुष्कर्म के प्रयास से बच गई!

सूरत : रोने की आवाज से पड़ौसी आ पहुंचे और तीन साल की बच्ची दुष्कर्म के प्रयास से बच गई!

पांडेसरा के वड़ोद गांव की घटना, पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार किया

सूरत शहर के पांडेसरा इलाके में एक बार फिर मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को भुंगला (खाने की चीज़) देने का झांसा देकर कमरे में ले गया जहां उसने बच्ची के कपड़े उतार दिए और उसके साथ छेड़खानी की। इसी दौरान बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज से पड़ोस में रहने वाले लोग जमा हो गये और पूरा मामला सामने आया। इस घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की है।

मामला शहर के पांडेसरा वडोद गांव का है, जहां तीन साल की बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी बीच पास में रहने वाले नराधम अरविंद संतराम निषाद ने बच्ची को बहला-फुसला कर दुष्कर्म करने के ‌इरादे से रूम में ले गया। बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर निर्वस्त्र कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

बच्ची के रोने की आवाज ने उसे बचा लिया

हैवान ने मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर बालिका को सुरक्षित बचा लिया गया। फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पॉक्सों के अपराध में युवक गिरफ्तार 

पांडेसरा पुलिस को सूचना मिलते ही काफिला मौके पर पहुंचा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने  अरविंद संतराम निषाद को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसीपी जेड. आर. देसाई ने बताया कि इस घटना में लड़की के परिजनों की शिकायत पर 24 वर्षीय अरविंद संतराम निषाद के खिलाफ पॉक्सो के तहत छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: Surat