सूरत : आस्तिक बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

सम्मेलन में समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

सूरत : आस्तिक बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

आस्तिक बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया गया। सम्मेलन में समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से मातृ शक्ति की हजारों की संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

 कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सतीश झा ने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित एवं जागरूक रहने का संदेश दिया। महाराज जी ने सनातन धर्म के माध्यम से विश्व कल्याण के मंत्र का बोध करवाया और धर्म, संस्कार एवं राष्ट्रसेवा को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (गुजरात प्रांत के सह संपर्क प्रमुख) नंदकिशोर शर्मा ने “पंच परिवर्तन” विषय पर अपने विचार रखते हुए समाज को समानता, समरसता और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी वर्गों से सामाजिक समन्वय के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। मंच संचालन प्रदीप पारीक द्वारा किया गया तथा विभिन्न सोसायटी के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मध्य में अक्षर एकेडमी एवं जीवन ज्योत स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा नाट्य एवं नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने पंडाल में उपस्थित सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया तथा समाज जागरण का प्रभावी संदेश दिया।

 अंत में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। आयोजन ने समाज में एकता, समरसता एवं सांस्कृतिक जागरण का सशक्त संदेश प्रसारित किया।

Tags: Surat