
गुजरात : मॉस्को-गोवा फ्लाइट में बम होने की धमकी फर्जी निकली, जामनगर में करवाई गई थी इमरजंसी लैंडिंग
विमान और यात्रियों की पड़ताल के बाद गोवा के लिये रवाना होगा विमान
मॉस्को से गोवा जा रहे एक विमान में बम होने की सूचना अफवाह निकली है। सोमवार रात को बम के धमकी भरे कॉल के बाद विमान की गुजरात के जामनगर में इमरजंसी लैंडिंग करवाई गई थी।
गुजरात: मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में कुछ संदिग्ध नहीं मिलने के बाद फ्लाइट जामनगर से गोवा के लिए रवाना हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2023
गोवा एटीसी को बम की धमकी मिलने के बाद बीती रात मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट को जामनगर डायवर्ट किया गया था। https://t.co/Nrmumm4Jnh pic.twitter.com/M3lf2tfmQb
जामनगर के कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी ने मीडिया को बताया कि फ्लाइट में 244 यात्री सवार थे जिसमें 8 फ्लाइट के कर्मचारी थे। पुलिस, बम निरोधक दस्ता, एनएसजी कमांडो आदि द्वारा जांच की गई थी। आगे की ऑपचारिकताओं को पूरा करने के बाद फ्लाइट गोवा के लिये रवाना की जायेगी। सभी यात्रियों के हैंडबैग और चेकइन बैग की जांच की गई। उन्होंने बताया कि फ्लाइट की जांच करने के बाद पता चला है कि यह होक्स मेल था। हमने यात्रियों का अच्छा ख्याल रखा और सुनिश्चित किया कि उनको कुछ दिक्कत न आए।
ये फ्लाइट मंगलवार दोपहर गोवा के लिये रवाना हो गई।
#WATCH गोवा एटीसी को बम की धमकी मिलने के बाद मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट के यात्रियों को उतारा गया। वीडियो जामनगर हवाई अड्डे की है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2023
हवाई अड्डे के निदेशक के अनुसार,"जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फ्लाइट आज सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच गोवा के लिए रवाना होने की उम्मीद है।" pic.twitter.com/O7W00b1829
आपको बता दें कि रूसी दूतावास को होक्स मेल मिला था जिसके बाद उसने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी थी। उसके बाद गुजरात के जामनगर स्थित भारतीय वायु सेना बेस पर विमान की आपात लैडिंग करवाई गई थी। विमान को जांच के दौरा आइसोलेशन बे में रखा गया था।