राजकोट : दो महिने तक जिस महिला के साथ लिव-इन में रहा, उसी ने शख्स पर पेट्रोल छिड़कर कर जलाने का प्रयास किया

राजकोट : दो महिने तक जिस महिला के साथ लिव-इन में रहा, उसी ने शख्स पर पेट्रोल छिड़कर कर जलाने का प्रयास किया

अस्पताल में दिये बयान के आधार पर वांकानेर पुलिस ने छानबीन शुरु की

राजकोट निवासी एक अधेड़ शख्स को जली हुई अवस्था में 108 एंब्यूलेंस द्वारा सिविल अस्पताल लाया गया। पीड़ित शख्स ने अस्पताल में अपनी हालत के लिये उस महिला को जिम्मेदार ठहराया जिसके साथ वह विगत दो महीनों से लिव-इन में रह रहा था। 

इस पूरे घटनाक्रम के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मोरबी रोड़ पर स्वस्तिक विला में रहने वाले और निर्माणकार्यों में कारीगरी का काम करने वाले 45 वर्षीय राजेश रामाणी को 108 एंब्यूलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल लाया गया। वे जली हुई हालत में थे। घायल राजेश ने आरोप लगाया कि उसकी पहली पत्नी वीणा का निधन हो चुका है। वे उसके बाद से अकेले थे। विगत दिनों उनकी मुलाकात दाहोद की गीता से हुई और दोनों एक ही जगह मजदूरी का काम करते थे। साथ मित्रता होने पर दोनों ने साथ में ही रहने का निर्णय किया। दो महीनों तक वे लिव-इन में रहने लगे। 

राजेश के अनुसार विगत सप्ताह गीता उसके घर से गहने, 14 हजार रुपये नगद सहित कुछ चीजें लेकर चली गई। इसी बीच बिते दिन गीता ने फोन करके उसे कपड़े के थैले के साथ वांकानेर सीमा पर होनेस्ट होटल के पीछे बुलाया। वहां जब राजेश ने चोरी क्यों की इस बारे में पूछा, तो गीता ने अपनी बैग से पेट्रोल की शीशी निकाली और उन पर छिड़क कर भाग गई। राजेश को फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इन आरोपों के बाद जांच शुरु की है।

Tags: Rajkot