1.jpg)
क्रिकेट : अपनी पंसदीदा बाइक को चालू करने के लिए किक मारते नजर आये ‘कैप्टेन कूल’,बड़ी जद्दोजहद के बाद शुरू हुई बाइक
जग जाहिर है कि बाइक्स के बहुत शौक़ीन है धोनी
भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में दो विश्व कप समेत सारे आईसीसी टूर्नामेंट जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट से संन्यास लेने के मैदान से दूर है चुके हों लेकिन, बावजूद इसके वह लगभग हर दिन किसी न किसी कारण सुर्खियों से बाहर नहीं हुए। सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद भी धोनी के फैन धोनी के वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बीच धोनी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी बाइक को स्टार्ट करने के लिए संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं।
बाइक के बड़े शौक़ीन है धोनी, पसंदीदा बाइक है Yamaha
आपको बता दें कि जग जाहिर है कि धोनी बाइक्स के कितने बड़े शौक़ीन है। उनके पास लगभग सभी प्रकार की बाइक्स हैं। इन सभी के बीच उनकी सबसे पुरानी यामाहा उनकी पसंदीदा बाइक है जो अबतक उनकी लिस्ट में नंबर 1 पर बनी भी हुई है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी को उनकी मनपसंद बाइक को खींचते और उसे स्टार्ट करने की अपार कोशिश करते हुए देखा जाता है। धोनी बाइक को स्टार्ट करने के लिए हर तरकीब आजमाते हैं- पैरों से चलाने से लेकर कई बार किक मारने तक। इस वीडियो में आगे देखने को मिलता है कि लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार धोनी बाइक स्टार्ट करने में कामयाब हो जाते हैं।
Dhoni struggling to start his bike 😅 pic.twitter.com/9ICKRNXMmA
— MAHIYANK ™ (@Mahiyank_78) December 28, 2022
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2022 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, अब भी धोनी आईपीएल में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी ने CSK ने 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल 2023 में दिखेंगे मैदान पर: बहरहाल, इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि ये आईपीएल सीजन धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो। आईपीएल के अलावा धोनी किसी भी अन्य तरह का प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलते हैं। धोनी ने अब तक 234 आईपीएल मैचों में 39।2 की औसत से 4978 रन बनाए हैं।