गुजरात : आम आदमी पार्टी के सांगठनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है, प्रदेश प्रमुख बदल दिये गये

गुजरात : आम आदमी पार्टी के सांगठनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है, प्रदेश प्रमुख बदल दिये गये

इसुदान गढ़वी होंगे आप के गुजरात प्रदेश प्रमुख

गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार और दिग्गज नेताओं के भी जीत न पाने से गुजरात संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं और आखिरकार आज इस संबंध में घोषणा कर दी गई। जानकारी के अनुसार गुजरात के आप अध्यक्ष को बदल दिया गया है।

2944_Isudan-Ghadhvi-AAP
इसुदान गढ़वी को आम आदमी पार्टी का गुजरात प्रदेश प्रमुख बनाया गया है

 

आम आदमी पार्टी ने इसुदन गढ़वी को गुजरात का आप अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही वर्तमान अध्यक्ष गोपाल इटालिया को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें महाराष्ट्र का प्रभारी भी बना दिया गया है। इसके अलावा पाटीदार संगठन पास के पूर्व नेता अल्पेश कथीरिया को सूरत जोन का पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बाकी के पदाधिकारियों की सूची पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।