सूरत : व्यापारियों के हितार्थ सूरत ऑर्गेनाइजेशन ऑफ फर्निशिंग ट्रेडर्स का गठन

सूरत : व्यापारियों के हितार्थ सूरत ऑर्गेनाइजेशन ऑफ फर्निशिंग ट्रेडर्स का गठन

जय टेकवानी अध्यक्ष एवं धर्मेंद्र सेठिया सचिव मनोनीत

सूरत के कपड़ा व्यापार की सबसे बड़ी समस्या लेट पेमेन्ट, बाहर की मंडियों में रुपये फंसने के साथ गुड्स रिटर्न्स हैं। इन समस्याओं से जहां साड़ी एवं ड्रेस के व्यापारी वर्षों से संस्था का गठन पर अपने स्तर यानी व्यापारिक रीति-नीति से बाहर की मंडियों के व्यापारियों के यहां सूरत के व्यापरियों के फंसे रुपये निकलवा रहे हैं। जिसमें कुछ हद तक सफलता भी मिल रही है। इसी क्रम में मंगलवार 3 जनवरी 2023 को सभी पर्दा (फर्निशिंग) व्यापारियों की मीटिंग रखी गई, जिसमे 120 से भी ज्यादा व्यापारी उपस्थित रहे।

सभी व्यापारियों की सहमति से एक नई संस्था गठित की गई

इस मीटिंग में व्यापारिक समस्याओं पर विचार-विमर्श के बाद सभी व्यापारियों की सहमति से एक नई संस्था गठित की है, जिसका नाम ..सूरत ऑर्गेनाइजेशन ऑफ फर्निशिंग ट्रेडर्स.. (सोफ्ट) रखा गया है। संस्था के गठन के बाद 15 सदस्यों की एक कौर कमेठी बनाई गई और सर्वानुमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवगठित संस्था सूरत ऑर्गेनाइजेशन ऑफ फर्निशिंग ट्रेडर्स.. (सोफ्ट) के अध्यक्ष पद पर जय भाई टेकवानी एवं धर्मेंद्र सेठिया (सचिव) के रुप में मनोनीत किये गये। जबकि गौरव भासीन  (लीगल एडवाइज),  नितिन भरतीया (कोषाध्यक्ष) सर्व सम्मति से चुना गया है। 

इस पर सभी व्यापारियों ने सहमति जताई

संस्था के लीगल एडवाइजर एवं सूरत मर्कन्टाइल एसोसिएशन के को-फाउंडर गौरव भासीन ने बताया कि मीटिंग का उदेश्य किसी भी व्यापारी (सप्लायर) का कोई पेमेंट बाहर की पार्टी नहीं देती है तो उसका इस ग्रुप में नाम उजागर करना है, ताकि इस पार्टी को दूसरा कोई मॉल सप्लाई ना करे। इस पर सभी व्यापारियों ने सहमति जताते हुए सभी ने अपने सकारात्मक सोच और संगठन का परिचय दिया। नवगठित संस्था का मुख्य उद्देश्य सूरत के पर्दा (फर्निशिंग) कारोबारियों को एक मंच पर लाने के साथ ही यहां का व्यवसाय सुचारु रुप से चले और बाहर की मंडियों के व्यापारियों से व्यापारिक वाद-विवाद होने पर संस्था का सक्रिय भूमिका निभाना है।