सूरत : राजपुरोहित समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सम्पन्न 

सूरत : राजपुरोहित समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सम्पन्न 

आईमाता रोड, माहेश्वरी सेवा सदन में समाज के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ

सूरत शहर के राजपुरोहित समाज में हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित 'राजपुरोहित शिक्षा समिति' की ओर से मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए रविवार 1 जनवरी 2023 को माहेश्वरी सेवा सदन, आइमाता रोड में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

Story-01012023-B18.
राजपुरोहित समाज के कार्यक्रम में उपस्थित समाज के सदस्य

 

समाज के 400 उज्ज्वल सितारों का हुआ सम्मान

पार्षद दिनेश राजपुरोहित ने जानकारी देते हुए कहा कि राजपुरोहित समाज हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन करता है। कार्यक्रम में डॉक्टर, इंजीनियर और एमबीए की पढ़ाई करने वाले, राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, सरकारी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले लगभग 400 उज्ज्वल सितारों को समाज के विभिन्न नेताओं द्वारा सम्मानित किया गया और उनकी  उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

अन्य प्रांतों से भी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

इस अवसर पर मुंबई, राजस्थान और अन्य शहरों से राजपुरोहित समाज के पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों और नेताओं ने भाग लिया और छात्रों को प्रोत्साहित किया और विशेष सामाजिक गतिविधियों के लिए 'राजपुरोहित शिक्षा समिति' परिवार को बधाई दी। रूपजी पूनमाजी राजपुरोहित, दिनेशजी राजपुरोहित, अशोकजी राजपुरोहित एवं संघ के अध्यक्ष भागीरथ सिंह पुण्यता,  महासचिव नरेन्द्र सिंह नरेना  ने कार्यक्रम को सफल बनाने में कडी महेनत की थी। 

Tags: Surat