राजकोट :  सड़कों घूम रहे मवेशियों की चपेट में आने से दो महिला पुलिसकर्मी घायल 

राजकोट :  सड़कों घूम रहे मवेशियों की चपेट में आने से दो महिला पुलिसकर्मी घायल 

एक सप्ताह पहले मवेशी की चपेट में पिता-पुत्री भी आ गया था

गुजरात में आवारा पशुओं पर त्रास बढ़ता ही जा रहा है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी प्रशासन मवेशियों को पकड़ने में नाकाम रहा है। आठ दिनों में राजकोट में आवारा मवेशियों के हमले की यह दूसरी घटना है। शुक्रवार को शहर में दो महिला पुलिसकर्मी वाहन लेकर जा रही थीं। तभी रास्ते में अचानक एक मवेशी आ गई, जिससे दोनों घायल हो गई है। इस घटना में एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गई है, जबकि एक की दांत टूट जाने की जानकारी मिली है।  

एक महिला को फ्रैक्चर जैसी चोटें आई हैं

मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिला पुलिसकर्मी सुबह मुख्यालय में परेड कर बाइक से घर लौट रही थी।  इसी दौरान एक मवेशी सड़क पर आ गई और महिला कर्मी की बाइक से टकरा गई। जिसमें नीचे गिरने से दोनों महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। इन दो महिला श्रमिकों में गायत्रीबेन नाम की एक महिला को फ्रैक्चर हुआ और उसके दांत टूट गए।

एक सप्ताह पहले पिता-पुत्री का भी हुआ था हादसा

घायल महिला पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें उपचार दिया गया। एक सप्ताह पहले जब एक पिता और बेटी मवेशी की चपेट में आ गये थे। तब निगम द्वारा कार्रवाई की मांग की गई थी। अब इस घटना को लेकर महानगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। एक सप्ताह के दौरान राजकोट नगर निगम द्वारा कुल 425 पशुओं को पकड़ा गया है। जिसमें से भोमेश्वर क्षेत्र में मनपा ने 18 मवेशियों 
को पकड़कर पशु वान में रखी है। 

Tags: Rajkot