राजकोट में भीषण गर्मी, तापमान 44.4 डिग्री पार; अहमदाबाद में भी अगले तीन दिन सताएगी तपिश

गुजरात के 6 शहरों में 41 डिग्री से अधिक तापमान, मौसम विभाग ने दी तेज गर्मी की चेतावनी

राजकोट में भीषण गर्मी, तापमान 44.4 डिग्री पार; अहमदाबाद में भी अगले तीन दिन सताएगी तपिश

 गुजरात में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। राजकोट में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। पिछले 10 वर्षों में अप्रैल महीने में राजकोट में इतनी भीषण गर्मी केवल वर्ष 2017 में दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक राजकोट में तापमान 44 डिग्री के आसपास बना रहेगा।  

अहमदाबाद में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में शहर का औसत अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन दिनों में अहमदाबाद का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, रात का औसत न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।  

अन्य शहरों में तापमान की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। जिसमें भुज 43.8 डिग्री, अमरेली 43.5 डिग्री, डीसा 42.3 डिग्री, अहमदाबाद 41.8 डिग्री,  गांधीनगर 40.8 डिग्री, वडोदरा 40.2 डिग्री, भावनगर 37.2 डिग्री, सूरत 34.2 डिग्री दर्ज किया गया।   

गर्मी के इस प्रचंड प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने नागरिकों को आवश्यक सावधानियां बरतने और धूप में अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है। विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

Tags: Rajkot