
वड़ोदरा : भागते-भागते भैंस कुए में गिरी, रैस्क्यू के चक्कर में एक गांव वासी की मौत हो गई!
By Loktej
On
भैंस के मालिक का दामाद आया था मदद करने पर दुर्घटना में गवां दी जान
वडोदरा जिले के देसर तालुका के वेजपुर गांव में एक भैंस कुएं में गिर गई। भैंस को कुएं से बाहर निकालते समय रस्सी टूटने से अपने ससुराल आये एक दामाद की कुचल जाने से मौत हो गई। वडोदरा फायर ब्रिगेड ने साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद भैंस और युवक के शव बरामद किए। इससे वेजपुर गांव समेत आसपास के विस्तार में शोक का माहौल है।
इस घटना के बारे में जानकारी के अनुसार देसर तालुका के वेजपुर वंता फलिया निवासी उदाभाई सनाभाई परमार की भैंस सांड से बचने के लिए भागने लगी। उस दौरान पास ही एक खाली कुएं को पत्तों से ढककर रखा गया था। सोमवार की शाम करीब 4 बजे भैंस कुएं में गिर गई। जैसे ही उदाभाई परमार की भैंस कुएं में गिर गई, बड़ी संख्या में वेजपुर के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।
इस बीच, उदयभाई परमार की पत्नी लीलाबेन ने पंचमहल के रहने वाली अपने बेटी को घटना की जानकारी दी और बहन के घर का स्लैब भराने के कारण रुके अपने बेटे जो घर बुलाया। भैंस के कुएं में गिर जाने की बात सुनकर उदयभाई का बेटा बाइक से घर आने के लिए निकला। इस बीच उसका जीजा राजूभाई मंगलभाई परमार भी उसके साथ आ गया और दोनों वेजपुर पहुंचे।
हालांकि इसी कुएं में दो-तीन दिन पहले एक सुअर की मौत हो गई थी, और असहनीय बदबू के कारण कुएं के आसपास खड़ा होना संभव नहीं था। लोगों ने भैंस को रस्सी से बांधकर बाहर निकालने की कोशिश की तो करीब 40 फीट ऊंचाई पर जाने के बाद रस्सी टूट गई और भैंस वापस कुएं में गिर गई। इस दौरान उदयभाई का दामाद राजुभाई भैंस के नीचे आ गये और कुचने के कारण उनकी मौत हो गयी। साथ ही भैंस की डूबने से मौत हो गई।
गांव में हुई इस दुखद घटना के बाद वेजपुर के सरपंच जयराज सिंह संजय सिंह राउलजी ने वडोदरा फायर फाइटर को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकलकर्मी देर रात 11 बजे आये और बड़ी मशक्कत के बाद आपहले भैंसे का शव बाहर निकाला और फिर रात साढ़े तीन बजे राजू परमार के शव को बाहर निकाला गया। वेजपुर के सरपंच ने बताया कि मालिक को दो-तीन दिन में खाली पड़े कुएं को पाट देने का सख्त निर्देश दिया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और आगे की जांच की गई।