वडोदरा सामूहिक दुष्कर्म मामला : दुष्कर्मियों की जानकारी देने वाले को संस्था देंगी 1 लाख रुपये का इनाम

वेक्सीन मैदान के आसपास 500 से ज्यादा घरों में पुलिस टीम की जांच

पूरे देश में चर्चित बनी वेक्सीन मैदान पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना में रिवॉल्युशन संस्था ने दुष्कर्मियों की जानकारी देने वाले को 1 लाख रूपये का इनाम देने की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले संस्था दूध और पेट्रोल का मुफ्त वितरण करके चर्चा में आयी थी। पुलिस ने गुरुवार को वेक्सीन मैदान के आसपास सोसायटी के 500 से अधिक घरों में जाकर पूछताछ करके कोई सुराग मिलने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस ने साइकिल के साथ पकड़े गए दो वॉचमेनों से पूछताछ करअपराधियों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। 
दिवाली की सुबह वलसाड रेलवे स्टेशन पर गुजरात क्वीन के कोच में फांसी लगाई हालत में युवती का शव मिला था। युवती के पास मिले फोन के आधार पर उसकी पहचान की गई। युवती की जांच के दौरान रेलवे पुलिस टीम को उसके द्वारा लिखी गई एक डायरी मिली, जिसमें खुलासा हुआ कि उसे आत्महत्या से दो दिन पहले वडोदरा से दो रिक्शा चालकों ने अपहरण कर वेक्सीन मैदान पर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
इस घटना को  20 दिन से अधिक समय बीत चुका है लेकिन पुलिस अभी तक दोनों दुष्कर्मियोंं तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने बाद में पीडि़ता की साइकिल को जब्त कर लिया लेकिन दोनों बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं टीम रेवोल्यूशन संस्था वडोदरा के स्वजल व्यास ने गुरुवार को घोषणा की कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को संस्था की ओर से एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। 

Tags: Vadodara