राजकोट : रसोई में काम कर रही पत्नी को बुरी नजर से देख रहे थे युवक, पति ने डांटा तो पत्नी की ले ली जान

राजकोट शहर में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां दो युवकों ने बदला लेने के लिए एक महिला की जान ले ली थी। दोनों युवकों को महिला के पति ने उसकी पत्नी को गंदी नजर से देखने के लिए डांटा था। इसी का बदला लेने के लिए दोनों युवकों ने उसकी जान ले ली थी। संभू और सोनू नाम के दोनों युवक सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, निजी कंपनी में काम करने वाले और मूल रूप से बिहार के रहने वाले व्यक्ति की पत्नी जब घर में रसोई में काम कर रही थी। तब दोनों युवक उसे देखकर परेशान कर रहे थे। इसके लिए उसके पति ने दोनों को डांटा था। बस इसी का बदला लेने के लिए दोनों युवकों ने घर में घुस कर पत्नी की हत्या कर दी थी। जब पति घर से वापिस आया तो अपनी मृत पत्नी को देखकर स्तब्ध हो गया था। अपनी लहूलुहान पत्नी को देखकर पति ने तुरंत ही पुलिस स्टेशन में जानकारी दी। जिसके चलते तुरंत ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश को पोस्ट्मॉर्टेम के लिए भेजा।

Tags: Rajkot