राजकोट : घर छोड़कर मुंबई भाग गए थे बालक, पुलिस ने सही सलामत फिर परिवार से मिलवाया

राजकोट : घर छोड़कर मुंबई भाग गए थे बालक, पुलिस ने सही सलामत फिर परिवार से मिलवाया

मुंबई के पालघर जाकर परिवार को फोन करने पर मिली जानकारी

राजकोट में घर से भागकर मुंबई भाग गए दो बालक मुंबई से सही सलामत वापिस मिल आए है। क्रिकेट खेलने की तड़प और परिवार वालों से भी प्यार नहीं मिल पाने के कारण दोनों बालक काफी दुखी थे। जिसके चलते वह मुंबई भाग गए थे। राजकोट के हुड़को चौकी में बैठे दोनों सगीर जो की कक्षा 9 और  10 में पढ़ते थे, दोनों अपने घर से निकल पड़े थे। राजकोट से निकलकर दोनों सायकल पर सरधार पर पहुंचे थे। धार्मिक कार्यक्रम में खाना लेने के बाद दोनों बालक सायकल लेकर वापिस राजकोट आए थे। दोनों ने अपनी सयाकल ग्रीनलेंड चोकड़ी के पास खड़ी कर सूरत जाने वाली बस में बैठ गए और वहाँ से सीधा मुंबई ही पहुंचे थे। 
दोनों बालकों के गुम होने की जानकारी मिलते ही परिवार वालों ने पुलिस का संपर्क किया। परिवार वालों और पुलिस ने 10-10 लोगों की टीम बनाकर दोनों बालकों को ढूँढना शुरू किया। हालांकि मुंबई पहुँचकर दोनों बच्चों ने पालघर में एक दुकान से मिलकर उन्होंने खुद के राजोत से आए होने की बात बताई। दोनों बालक कोई और गलत कदम उठाए उसके पहले ही दुकानदार ने दोनों को पालघर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों बालक मुंबई है इसकी जानकारी मिलते ही पोलिए और उनके परिजन दोनों मुंबई पहुँच गए और सुबह दोनों को राजकोट लाया गया है।