
राजकोट : रेस्टोरेन्ट में अस्पताल खोलकर कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाला नकली डॉक्टर हुआ गिरफ्तार
By Loktej
On
कोरोना काल में कई नकली डॉक्टरों ने मरीजों की जान के साथ खेलते होने की खबर सामने आई है। ऐसा ही एक और नकली डॉक्टर राजकोट से पकड़ा गया था। हेमंत राजाणी और श्याम राजाणी नाम के इस पिता-पुत्र की जोड़ी ने एक रेस्टोरंट में कोविड अस्पताल खोल कर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करता था।
दोनों पिता-पुत्र बिना किसी अनुमति के रेस्टोरंट में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करते थे और इस इलाज के बदले में एक दिन के 18 हजार रुपए का चार्ज भी वसूलते थे। पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होने होटल ध ग्रेट भगवती होटल एंड रेस्टोरंट में में से नकली डॉक्टर बने पिता और पुत्र को जोड़ी को हिरासत में लिए था। जहां पुलिस ने देखा की कई नकली अस्पताल में कई पॉज़िटिव मरीज भर्ती थे और कईयों को ऑक्सीज़न भी दिया जा रहा था। पुलिस को पता चला की पुत्र श्याम सभी मरीजों का इलाज करता था, जबकि हेमंत भाई उसमें सहायता करते थे।
पुलिस को यह भी ज्ञात हुआ की इसके पहले भी दोनों पिता-पुत्र नकली सर्टिफिकेट के आधार पर डोकटरी प्रेक्टिस करते हुये पकड़े गए थे। जिसके चलते पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पिता को गिरफ्तार किया है। जबकि पुत्र को पकड़ने की कार्यवाही चल रही है।