राजकोटः रात कर्फ्यू के 48 चेक पोस्टों पर सख्त अमल, काम से निकले लोगों की जानकारी हो रही पंजीकृत

राजकोटः रात कर्फ्यू के 48 चेक पोस्टों पर सख्त अमल, काम से निकले लोगों की जानकारी हो रही पंजीकृत

आंतरिक क्षेत्रों में लोग बगीचे में इकट्ठा होते पाए गए, गली-मोहल्लों में गश्त की आवश्यकता

रात 10.30 बजे के बाद शहर में पसरा सन्नाटा  
राज्य सरकार ने 17 मार्च से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक राज्य के 4 महानगरों में रात का कर्फ्यू लगाया है। राजकोट में  रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू का सख्ती से अमल किया जा रहा है। अस बीच सड़कों सन्नाटा पसरा हुआ है।  राजकोट में 48 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। राजकोट पुलिस रात के कर्फ्यू को सख्ती से लागू कर रही है। शहर में 48 स्थानों पर चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं जहां रात 10 बजे के बाद पुलिस द्वारा रात के कर्फ्यू को सख्ती से लागू किया जा रहा है। जो लोग काम के लिए निकले थे उनकी जानकारी पुलिस ने रजिस्टर की। अभी भी गली-मोहल्लों में गश्त की जरूरत है।
पुलिस द्वारा हर प्वाइंट पर रात्रि कर्फ्यू का सख्त लागू किया जा रहा है। हर चेक पोस्ट पर रोक कर पूछताछ की जा रही है। यहीं नहीं बल्कि काम से निकले लोगों को नाम नंबर के साथ किस काम के लिए गये थे उसकी जानकारी नोट किया जा रहा है।  राजकोट में, रात 10.30 बजे के बाद, शहर में सन्नाटा हो जाता  और कर्फ्यू जैसा माहौल देखा गया।
Tags: