अहमदाबाद : जानिए क्यों आम आदमी पार्टी के इस कार्यकर्ता के खिलाफ़ पुलिसकर्मी को जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है?

अहमदाबाद : जानिए क्यों आम आदमी पार्टी के इस कार्यकर्ता के खिलाफ़ पुलिसकर्मी को जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है?

मंगलवार को गांधीनगर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता युवराजसिंह जाडेजा को पुलिस कर्मी को जान से मारने के प्रयास के आरोप में केस दर्ज हुआ है। युवराजसिंह जाडेजा पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर सेक्टर 27 में गांधीनगर पुलिस मुख्यालय में एक पुलिसकर्मी को कुचलने कि कोशिश की थी। 
गांधीनगर एसपी मयूर चावडा ने कहा मंगलवार को राज्य विधानसभा के गेट नंबर 4 के खिलाफ तकरीबन 50 सहायक शिक्षक आंदोलन कर रहे थे। तभी जडेजा अपने सह आंदोलनकारी दीपक झाला के साथ उन्हें आंदोलन के लिए उकसा रहे थे। पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस मुख्यालय ले गई थी। जिसके बाद जडेजा और झाला भी अपनी कार में मुख्यालय आए थे। पुलिस के अनुसार, जडेजा और उनके सहायक आंदोलनकारी को हिरासत में लेने का प्रयास किया। हालांकि जडेजा ने पुलिस को धक्का दिया और वहाँ से भागने कि कोशिश की।
जब जडेजा वहाँ से भागने कि कोशिश कर रहे थे, तभी एक पुलिस कर्मी ने उन्हें रोकने कि कोशिश की। लेकिन जडेजा ने उसे ज़ोर से टक्कर मारी, जिसके चलते सिपाही हवा में उछलकर कार के बोनट पर गिर गया था। इसके बाद भी जडेजा गाड़ी चलाते रहे और इसके चलते पुलिस वाला गाड़ी के साथ घिसटते चला गया। इसके बाद पुलिस ने बैरीकेड्स की सहायता से उनका रास्ता रोक दिया और दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास और एक लोक सेवक को चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।