आईपीएल में इन मिस्ट्री गर्ल्स की खूब रही है बोलबाला, मात्र एक झलक ने बना दिया था स्टार

आईपीएल में इन मिस्ट्री गर्ल्स की खूब रही है बोलबाला, मात्र एक झलक ने बना दिया था स्टार

आईपीएल का नया सीजन चालू होने वाला है और फैंस भी इसका काफी बेयसब्री से इंतजार कर रहे है। आईपीएल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यदि कोई रहा है तो वह है उसके दर्शक। दर्शकों के उत्साह के कारण ही आज आईपीएल दुनिया की सबसे मशहूर और सफल लीग मानी जाती है। हालांकि जितना दर्शकों ने आईपीएल को सफल बनाया है, उतना ही आईपीएल के कारण कई दर्शक भी सफल हो चुके है। कई ऐसे समर्थक रहे है जिनकी आईपीएल मैचों के दौरान मात्र एक झलक ने उनके पीछे फोलोवर्स की लाइन लगा दी थी। आज हम आपको कुछ ऐसी ही मिस्ट्री गर्ल्स के बारे में बताने जा रहे है, जिनकी एक झलक ने लोगों को उनका दीवाना कर दिया था। 

2019 के आईपीएल सीजन के दिखाई देने वाली यह युवती सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हो रहे मैच में बैंगलोर को समर्थन देते हुये दिखाई दी थी। लाल टॉप में दिखाई देने वाली इस महिला का नाम दीपिका घोष मालूम हुआ था। उस समय दीपिका ने एक ही दिन में इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फोलोवर्स हासिल करने वाली हस्तियों की सूची में भी जगह बना ली थी। लाल टॉप में दिखाई देने वाली दीपिका की क्यूट स्माइल देखने के लिए हर कोई उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहुँच गया था। 
इसी तरह आईपीएल के एक सीजन में हैदराबाद टीम के दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण तथा मुरलीधरन की पत्नी के साथ एक युवती हैदराबाद को चीयर करते हुये दिखाई दी थी। हर कोई इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानना चाहता था। हाल्ङ्कि बाद में यह सामने आया कि यह युवती और कोई नहीं, परंतु हयडेराबाद टीम के मालिक कलानिधि मारन कि पुत्री काव्या मारन है।  
साल 2018 में भी चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक मिस्ट्री गर्ल कि तस्वीर वायरल हुई थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हो रहे इस मैच में वह चेन्नई की टीम को चीयर कर रही थी। बाद में महेंद्र सिंह धोनी के साथ उसकी तस्वीरें भी वायरल हुई थी। हालांकि पीछे से मालूम हुआ कि वह कोई और नहीं पर चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चहर कि बहन मालती चहर थी। 
आईपीएल 2019 की फाइनल में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को एक रन से हरा दिया था। इसके बाद सभी फैंस खुश होकर नाचने लगे थे। इस दौरान कैमरा में एक युवती कैद हो गई थी। अंत में इस मिस्ट्री गर्ल की पहचान 2017 मिस इंडियन की प्रतियोगी अदिति हुंडीया के तौर पर हुई थी।  
आईपीएल 2020 के दौरान मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुये सुपर ओवर मैच में पंजाब ने जीत हासिल की थी। इस दौरान जीत के लम्हों के अलावा कैमरामें ने एक युवती को भी कैमरा में कैद कर लिया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर वह युवती सुपर ओवर गर्ल के नाम से ट्रेंड होने लगी थी। युवती का नाम रियाना लालवानी है और वह दुबई की ही रहने वाली थी।

Related Posts