Loading… pic.twitter.com/lUgU9bF2ju
— Chris Gayle (@henrygayle) September 11, 2021
आईपीएल शुरू होने के पहले ही रिलीज होगा क्रिस गेल का नया पंजाबी गाना
By Loktej
On
गेल के म्यूजिक लेबल ट्रिपल सेंचुरी रिकॉर्ड्स द्वारा किया जा रहा है गाने का निर्माण
वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल अब पंजाबी अवतार में नजर आएंगे। उनका गाना पंजाबी डैडी आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले रिलीज हो सकता है। क्रिस गेल मैदान पर या मैदान के बाहर प्रशंसकों का मनोरंजन करने का मौका कभी नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया पर उनके मस्ती भरे वीडियो खूब वायरल होते हैं गेल ने आगामी गाने का एक पोस्टर जारी किया। गाने का नाम पंजाबी डैडी है। वीडियो का निर्माण गेल के म्यूजिक लेबल ट्रिपल सेंचुरी रिकॉर्ड्स द्वारा किया जा रहा है ।
Tags: Cricket