आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स को मिला सिप्ला हेल्थ का साथ!!

दिल्ली कैपिटल्स के ओफिशियल इम्यूनिटी पार्टनर के तौर पर जुड़ी सिप्ला हैल्थ

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को सिप्ला हेल्थ के मैक्सिरिच के साथ एक साल की साझेदारी की घोषणा की। मैक्सिरिच आईपीएल के 14वं संस्करण के लिए टीम की 'इम्युनिटी पार्टनर' होगी। दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा, हम अपने आधिकारिक इम्युनिटी पार्टनर के रूप में मैक्सिरिच (मल्टी-विटामिन सप्लीमेंट) की घोषणा करते हुए खुश हैं।

IPL-
सिप्ला हेल्थ लिमिटेड के सीईओ शिवम पुरी ने कहा, आईपीएल हमारे देश में व्यापक रूप से देखी जाने वाली खेल स्पर्धाओं में से एक है। हम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल फ्रैंचाइजी के साथ इस सहयोग को लेकर बहुत उत्साहित हैं और एक सफल साझेदारी की उम्मीद कर रहे हैं।

Tags: IPL2021

Related Posts