यहां अचानक बढ़ गई है फ्लेवर्ड कंडोम की मांग, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप!

यहां अचानक बढ़ गई है फ्लेवर्ड कंडोम की मांग, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप!

युवा अजीब तरीके से कंडोम को अपने नशे के लिए पसंदीदा साधन के रूप में पसंद कर रहे हैं

इन दिनों पश्चिम बंगाल लगातार चर्चा में बना हुआ है। ईडी की रेड के साथ साथ युवाओं में अजीब नशे की लत के कारण भी बंगाल चर्चा में है। युवा अजीब तरीके से कंडोम को अपने नशे के लिए पसंदीदा साधन के रूप में पसंद कर रहे हैं। अब कंडोम को लेकर अजीबोगरीब खुलासा हुआ है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ दिनों से, दुर्गापुर के विभिन्न हिस्सों जैसे सिटी सेंटर, बिधाननगर, बेनाचिती, और मुचिपारा, सी जोन, ए जोन में फ्लेवर्ड कंडोम की बिक्री में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।
आपको बता दें कि अब तक तो टूथपेस्ट से लेकर जूते की स्याही तक, पेट्रोल से लेकर बिना पर्ची के मिलने वाली खांसी की दवा या एयरोसोल स्प्रे या यहां तक कि हैंड सैनिटाइजर तक, इन सब से नशा किया जाता रहा है और अब इस लिस्ट में कंडोम भी जुड़ गया है।  वहीं कंडोम की बिक्री में भारी बढ़ोत्तरी के साथ, नशा करने के इस अजीब तरीके पर सवाल उठे हैं।
इस पूरे मामले को लेकर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में लोग सहमे हुए हैं। वहीं दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर धीमान मंडल ने इसकी जांच की मांग की है। एजेंसी के मुताबिक, दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर धीमान मंडल ने इसकी जांच की मांग की है। कंडोम को पानी में भिगोने से मादक पदार्थ बनने की संभावना है। दुर्गापुर के युवा ने इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि कंडोम का लेटेक्स कंपाउंड पानी के साथ कैसे रिएक्टिव हो सकता है. हालांकि, उन्होंने कहा कि कंडोम में सुगंधित यौगिक होते हैं जो युवाओं में लत पैदा कर रहे होंगे। विशेषज्ञों की माने तो रात भर गर्म पानी में कंडोम भिगोने से मादक कंपाउंड में बड़े कार्बनिक अणुओं ऑर्गेनिक मॉलिक्यूल के टूटने के कारण नशा होता है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इसके ज्यादातर खरीदार पुरुष हैं, हालांकि महिलाएं भी नशा करने के लिए कंडोम लेने आती हैं।
गौरतलब है कि युवा नशे के लिए इस तरह के तरीकों को अपना रहे हैं। इनमें से ज्यादातर चीजें आसानी से मिल जाती हैं। ज्यादातर मामलों में युवा अजीब चीजों के साथ नशा की कोशिश करते हैं, क्योंकि इनके पास पैसे नहीं होते हैं।