पुलिस द्वारा गुमशुदा पुत्र की रिपोर्ट दर्ज ना करने पर महिला ने की आत्महत्या, फेसबुक पर किया लाइव

पुलिस द्वारा गुमशुदा पुत्र की रिपोर्ट दर्ज ना करने पर महिला ने की आत्महत्या, फेसबुक पर किया लाइव

सुबह से गई महिला को शाम तक बैठाजर रखा, भाई को किया लोकअप में बंद

भारत में पुलिस द्वारा आए दिन लोगों की मदद करने के बजाय उन्हें परेशान करने के कई किस्से सामने आए है। हालांकि इसके बाद भी पुलिस अपनी छबि सुधारने का मानो प्रयास ही नहीं कर रही। पुलिस द्वारा लोगों के साथ की जाने वाली बदसलूकी का एक और किस्सा सामने आया है। उत्तरप्रदेश के बांदा से सामने आई इस घटना में पुत्र के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाने गई महिला पुलिस के दुर्व्यवहार से इस तरह से परेशान हुई की उसने आत्महत्या कर ली। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, बांदा में अपने पुत्र के अपहरण की शिकायत करने गई महिला को पहले तो पुलिस ने सुबह से शाम तक बैठा कर रखा था। जिसके बाद शिकायत दर्ज करने की जगह उसके भाई को ही हिरासत में रख लिया था। पुलिस स्टेशन में हुये अपने अपमान के बाद महिला को इतना बुरा लग आया था की उसने फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाकर आत्मह्त्या कर ली थी। महिला की दो पुत्रियाँ है, जिसमें से एक तो जानीमानी मॉडल भी है और कई फेशन-शो में हिस्सा भी ले चुकी है। 
आत्महत्या करने वाली महिला का नाम सुधा रैकवार है। पिछले शुक्रवार को उनके पुत्र दीपक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। जिसकी शिकायत करने के लिए सुधा चंद्रवंशी पुलिस स्टेशन गई थी। जहां पुलिस ने भी उनको परेशान किया था। जिसके चलते सुधा ने आत्महत्या कर डाली थी। सुधा की मौत के बाद परिवार वालों ने पुलिस पर गुनहगारों के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया है। जिस मामले में पुलिस और सुधा के परिवार वालों में झड़प भी हो गई थी। 

Tags: