उत्तर प्रदेश : एक शादी में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, एकतरफा प्रेमी ने फ़िल्मी अंदाज में भरी लड़की की मांग

उत्तर प्रदेश : एक शादी में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, एकतरफा प्रेमी ने फ़िल्मी अंदाज में भरी लड़की की मांग

बाद में गाँव वालों ने लड़के को जमकर कूटा, फिर किया पुलिस के हवाले

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एकतरफा प्रेम में पड़े प्रेमी द्वारा हंगामा करने का एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। दरअसल एक एकतरफा प्रेमी अचानक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर लड़की की शादी में आ जाता है और दुल्हन के सेंधे को फिल्मी अंदाज में सिंदूर से भर दिया। घटना से मौजूद सभी लोग सहम गए। हालांकि लोगों ने फिर पागल प्रेमी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार ये घटना रात के करीब 11 बजे के करीब उस समय हुई जब मंच पर वरमाला की रस्म हो रही थीं। शादी के खुशनुमा माहौल में अचानक कुछ ऐसा हुआ कि सभी दंग रह गए। मंच पर दूल्हा-दुल्हन वरमाला की रस्म कर रहे थे। दोनों एक दूसरे को माला पहना रहे थे तभी पिपराइच निवासी गोलू विश्वकर्मा नाम का युवक अचानक वहां पहुंच गया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने दूल्हे को एक कुल्हाड़ी दिखाई और सीधा मांग में सिंदूर से भर दिया।
इस घटना को देख हड़कंप मच गया। यह नजारा देखकर दुल्हन के परिवार वाले हैरान रह गए। उसने पहले तो गांव वालों की मदद से पागल प्रेमी को पकड़ा और फिर जमकर कूटा। दुल्हन के परिवार ने भी पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन माहौल तब और तनावपूर्ण हो गया जब दूल्हे के परिवार ने दुल्हन की विदाई कराने से इनकार कर दिया। लेकिन फिर जब इस मामले पर पंचायत में चर्चा हुई तो जाकर दुल्हन जाकर विदा हो सकी।
Tags: