रिश्तेदार ने कोविड पोजीटीव महिला को होम कोरंटीन करने के बजाय ट्रेन का टिकट थमा दिया!

रिश्तेदार ने कोविड पोजीटीव महिला को होम कोरंटीन करने के बजाय ट्रेन का टिकट थमा दिया!

महिला वड़ोदरा से मुंबई पहुंची, लापरवाही के लिये मामला दर्ज

राज्य सहित देश भर में कोरोना के केस लगतार बढ़ रहे है। जहां एक तरफ सरकार द्वारा कोरोना पॉज़िटिव मरीजों को राज्य में आने और राज्य से जाने पर प्रतिबंध लगाया है। वही एक घटना सामने आई है, जहां वडोदरा के एक निवासी ने कोरोना पॉज़िटिव होने के बावजूद अपने रिश्तेदार को मुंबई भेज दिया। हालांकि BMC के कर्मचारियों ने उसे पकड़ा था और अभी कोविड सेंटर में रखा है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, 53 वर्षीय तरुणा नायक को पिछले दिन वडोदरा की SSG अस्पताल ने कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आने पर 14 दिनों का क्वारंटाइन का पालन करने के लिए कहा था। हालांकि वहाँ से निकलने के बाद ट्रेन में बैठकर मुंबई के लिए निकल पड़ी। जहां बीएमसी के कर्मचारियों के हाथ में महिला आ गई थी। फिलहाल महिला को दहिसर चेकनाका के कोविड सेंटर में रखा गया है, जहां से 1 या 2 दिनों में उसे छुट्टी मिल जाएगी। फिलहाल कर्मचारियों को यह चिंता सता रही है की महिला के साथ यात्रा करने वाले लोग संक्रमित होने से बचे है या नहीं। 
महिला पिछले महीने मुंबई से एक पारिवारिक प्रसंग में वडोदरा गई थी। जहां से वह संक्रमित हूई थी। जिसके बाद उसका रिपोर्ट कवाया गया और महिला को 14 दिन का क्वारंटाइन का पालन करने के लिए कहा गया। जिसके चलते वह फिर से अपने वडोदरा वाले रिश्तेदारों के यहाँ आई थी। पर उनके घर में अधिक जगह नहीं थी, जिसके चलते उन्होंने उसे मुंबई वापिस जाने की टिकट दे दी। इसके बात महिला अपने घर आ गई, जहां उसके आसपास रहने वाले लोगों ने आरोग्य विभाग को इस बारे में जानकारी दी। जिसके चलते BMC की टीम ने जब वहाँ जांच की तो उन्हें पता चला की वह पॉज़िटिव थी। 
MHB कॉलोनी के सीनियर इंस्पेकटर ने बताया की फिलहाल महिला अस्पताल में इलाज ले रही है। एक बार जब वह अपना इलाज करवा लेंगी, उसके बाद उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।