मेहुल के बेकग्राउंड और असली नाम के बारे में नहीं थी कोई खबर, अपहरण की बात झूठी - बार्बरा
डोमिनिका में मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी और चोकसी परिवार द्वारा उसकी गर्लफ्रेंड पर मेहुल को अगवा करवाने के मामले में एक नया मौड़ सामने आया है। मेहुल की कठिन गर्लफ्रेंड बार्बरा जबारिका ने मेहुल के साथ अपने संबंधों के बारे में बात करते हुए न्यूज एजंसी एएनआई के साथ एक टेलिफोनिक संवाद किया था। न्यूज एजंसी को दिये अपने इंटरव्यू में बार्बरा ने कहा की वह मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड नहीं है। उसे जीने के लिए किसी की सहायता नहीं है, वह खुद काफी सक्षम है। उसे मेहुल से किसी भी तरह की सहायता की जरूरत नहीं है। उसके पास उसकी खुद की इन्कम है।
एएनआई के साथ अपनी बातचीत में बार्बरा ने बताया की उसे तो अपहरण की पूरी बात ही झूठी लग रही है। जो भी एंटिगुआ के इस इलाके को जानते है, उन्हें पता है की यह कितनी सुरक्षित जगह है। यह इलाका एकदम सलामत और फॅमिली एरिया है। वहाँ से किसी का भी अपहरण होना सलामत नहीं है। बता दे कि मेहुल ने आरोप लगाया था कि एंटिगुआ में बार्बरा के घर से 8 से 10 लोगों ने मिलकर उनका अपहरण किया था। बार्बरा ने इन आरोपों को खारिज करते हुये कहा कि यदि आप उनकी सुने तो उनके हिसाब से बार्बरा अंत में क्यूबा जाना चाहते थे। (Photo Credit : instagram.com)
इसके पहले मंगलवार को बार्बरा ने एक न्यूज चेनल के साथ बातचीत में बताया था कि मेहुल ने उनको अपना नाम राज बताया था और उनके साथ फ़्लर्ट भी करने लगा था। मेहुल ने उसे एक नकली हीरे की अंगूठी भी दी थी। जब मेहुल द्वारा किए गए घोटाले के बार्बरा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह भारत के न्यूज ज्यादा नहीं देखती। पिछले सप्ताह तक तो उन्हें मेहुल के असली नाम और बेकग्राउंड के बारे में कुछ मालूम भी नहीं था। मात्र उन्हें ही नहीं एंटिगुआ में रहने वाले अधिकतर लोगों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होगी।