
सूरत : पेशे से सुथार शख्स ने खुदकुशी की, एसिड पिया फिर खुद को घायल करता चला गया
By Loktej
On
राज्य भर में पिछले कुछ समय से आत्महत्या के केसों में काफी इजाफा देखने मिला है। शहर में भी आए दिन आत्महत्या के मामले सुनाई दे रहे हैं। इसी बीच शहर के रांदेर इलाके से भी आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। जिसमें एक आधेड़ उम्र के इंसान ने अपने ही शरीर पर इस तरह से हमले किए की आम आदमी की रूह भी काँप जाए।
सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, रांदेर के उगत रोड पर स्थित भवानगर सोसायटी में रहने वाले 45 वर्षीय दीपक भाई का मृतदेह सुबह उनके घर में मिल आया। जिसके चलते आसपास के लोगों में हलचल मच गई थी। दीपक भाई के शरीर पर इतने सारे घांव थे की यह तय पाना मुश्किल था कि उनकी हत्या हुई है या आत्महत्या!
रांदेर पुलिस ने घटनास्थल को संभालते हुये मृतदेह को पोस्ट्मॉर्टेम के लिए भेजा। जिसमें मालूम चला कि दीपक भाई ने एसिड जैसा पदार्थ पिया था। हालांकि उनकी मौत उनके गले पर लगे हुये चोट के चलते हुई थी। डॉक्टरों के अनुमान के अनुसार यह चोट उन्होंने खुद ही की थी।
घटना के बारे में बताते हुये रांदेर पुलिस ने बताया की उन्होंने घर के बाहर के CCTV फुटेज चेक किए। जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने घर के बाहर कुछ पिया था और इसके बाद वह घर में आ गए। हालांकि इस दौरान अन्य कोई घर में नहीं आया। ऐसे में उनकी मौत आत्महत्या के चलते ही हुई है ऐसा कारण माना जा रहा है। पिछले तीन महीने से वह बेरोजगार बैठे थे, जिसके चलते वह काफी चिंता में रहते थे। इसी चिंता में दीपक भाई ने यह आखिरी कदम उठाया हो ऐसा माना जा रहा है।
Tags: Surat