अगस्त महीने में बैंको में होगा मात्र आधे महीने का काम, जानें किन दिनों रहेगी बैंक हॉलिडे

3 लोंग विकेंड के साथ अगस्त महीने में 15 दिन रहेंगे बैंक बंद

भारत भर में त्योहारों की सीजन शुरू हो रही है। ऐसे में बैंक से जुड़े कामों में भी इन छुट्टियों की काफी असर देखी जा सकती है। भारत भर में अगस्त महीने में कई तरह की छुट्टियाँ आ रही है। जिसके चलते यदि आप का कोई काम बाकी हो तो वह जल्द से जल्द करा लेना ही अच्छा रहेगा। क्योंकि अगस्त महीने में लॉन्ग विकेंड के साथ तकरीबन 15 दिनों की छुट्टी देखने मिलेगी। 
अगस्त महीने में बैंको में 13 से 16, 19 से 23 और 28 से 31 इस तरह तीन लॉन्ग विकेंड है। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस(15 अगस्त) तथा रक्षाबंधन(22 अगस्त) के दिन रविवार को आता है। हालांकि पूरे महीने के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग लगातार सक्रिय ही रहेगा। एक बार अगस्त महीने में आने वाली छुट्टियों के ऊपर भी नजर डाल लीजिये। 
  • 1 अगस्त - रविवार
  • 8 अगस्त - पेट्रिएट - इम्फाल में बैंक बंद
  • 14 अगस्त - महीने का दूसरा शनिवार
  • 16 अगस्त - पारसी नववर्ष
  • 19 अगस्त - मोहरम
  • 20 अगस्त - ओनम
  • 21 अगस्त - थिरुवोणम
  • 22 अगस्त - रविवार
  • 23 अगस्त - श्री गुरु नारायण जयंती
  • 28 अगस्त - महीने का चौथा शनिवार
  • 29 अगस्त - रविवार
  • 30 अगस्त - कृष्णजयंती/ जन्माष्टमी
  • 31 अगस्त - श्री कृष्ण अष्टमी
Tags: Business