
सूरत : सभी सीटों पर भाजपा की भव्य जीत, आप और कांग्रेस का सूपड़ा साफ
By Loktej
On
विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती सारे रिकॉर्ड तोड़ ऐतिहासिक जीतः सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा
सूरत शहर में 12 और जिले में 4 सहित सभी 16 सीटों पर भाजपा ने भव्य जीत दर्ज की है। सूरत शहर में बीजेपी ने एक बार फिर 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी ने शुरूआती दौर में पाटीदार बहुल सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को बड़ी चुनौती दी थी। लेकिन आज जिस तरह का नतीजा आया है। जिसे देखते हुए आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ नहीं हो पाया है। आम आदमी पार्टी ने छह सीटों पर मेहनत की ।अरविंद केजरीवाल का बार-बार सूरत आना और रोड शो करना, जनसभाओं को संबोधित करना लेकिन इन सब पर नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा करके रोडरोलर घुमा दिया है। नरेंद्र मोदी केवल एक बार रात्रि प्रवास के लिए आए और एक जनसभा को संबोधित कर पूरे माहौल को भाजपा की ओर मोड़ने में कामयाब रहे।
सूरत में काम नहीं आई आम आदमी पार्टी की झाड़ू
पाटीदार आरक्षण संघर्ष समिति के भी आम आदमी पार्टी में विलय के बाद आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई है। सूरत शहर में काम किया। एक अनुमान के मुताबिक, सर्वे की बात करें तो इस बात की पूरी संभावना थी कि सूरत शहर की दो से तीन सीटें आम आदमी पार्टी हाथ लग सकती हैं और खासकर वराछा सीट। लेकिन नतीजों पर नजर डालें तो वराछा पर भावनगर जिले के वोटर हैं जो कुमार कनानी के साथ रहे हैं। वराछा सीट से अल्पेश कथीरिया को आप से टिकट दिए जाने के बाद कतारगाम सीट से गोपाल इटालिया भी बहती गंगा में हाथ धोने के लिए खड़े हो गए। आप को भरोसा था कि वह इन छह सीटों पर माहौल बनाने में सफल होगी और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में भी कामयाब होगी। लेकिन नतीजा बिल्कुल उल्टा रहा और आम आदमी पार्टी सूरत की 12 सीटों पर क्लीन स्वीप कर गई। पाटीदारों ने भी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया है और आम आदमी पार्टी का एक भी उम्मीदवार नहीं जीता है।
शहर भाजपा ईकाई ने मतदाताओं का आभार जताया
सूरत महानगर की सभी 12 सीटों पर भाजपा ने भगवा लहराया। हाल ही में आयोजित गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी रिकॉर्ड भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिली है। इसके साथ ही सूरत शहर की सभी 12 सीटों पर बीजेपी का भगवा है लहराया जाता है। इस जीत पर एक संदेश में सूरत महानगर के अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा और महामंत्री मुकेशभाई दलाल, किशोरभाई बिंदल, कालुभाई भीमनाथ सभी सूरत महानगर से भारतीय जनता पार्टी पर पूरा भरोसा जताने के लिए शहर की जनता का धन्यवाद माना। उन्होने प्रधान मंत्री नरेंद्रभाई मोदी के साथ, केन्द्रिय गृह मंत्री अमितभाई शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल का भी आभार माना। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि ये जीत दुर्लभ हैं यह कार्यकर्ताओं की जीत है और इस भारी जीत के बाद जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्होंने यह भरोसा भी जताया कि जनता हम पर भरोसा करती है हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
शहर भाजपा कार्यालय में पहुंचे विजयी प्रत्याशी
सूरत शहर भाजपा कार्यालय कमलम में विधानसभा चुनाव के परिणाम देखने के लिए विशाल शामियाना बनाया गया था। विजयी प्रत्याशीओं के स्वागत के लिए भी विशेष व्यवस्था की गयी थी। सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा ने कहा कि सूरत शहर की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की भव्य जित हुई है। जैसे जैसे विधानसभा का परिणाम घोषित हुआ वैसे विजयी प्रत्याशी मतगणना केन्द्र सीधे शहर कमलम कार्यालय पहुंचे। विजयी प्रत्याशीओं का शहर इकाई द्वारा विजयोत्सव मनाया गया।
Tags: