सूरत : उकाई बांध हाई एलर्ट स्तर के पार, खतरे के स्तर से महज साढे तीन फीट दूर

सूरत : उकाई बांध हाई एलर्ट स्तर के पार, खतरे के स्तर से महज साढे तीन फीट दूर

उकाई बांध 90 फीसदी भरा, 2 लाख क्यूसेक इन्फ्लो के मुकाबले 1.70 लाख क्युसेक डिस्चार्ज, उकाई बांध का स्तर 341.43 फीट

उकाई बांध में 2 लाख क्यूसेक की आय के मुकाबले 1.70 लाख क्यूसेक पानी तापी नदी में छोड़ा जा रहा है। गुरूवार देर शाम, उकाई बांध का स्तर एक ही दिन में आधा फुट बढ़कर 341.43 फीट तक पहुंच गया। हथनूर बांध से छोड़े गए पानी की आमदनी आज देखने को मिली। उकाई बांध का वर्तमान जलस्तर हाई एलर्ट लेवल पर है जिसके कारण प्रशासन हर घंटे बांध के स्तर और उपरी क्षेत्र में हुई बारिश की जानकारी प्राप्त कर इन्फ्लो के अनुसार डिस्चार्ज बढ़ाया है। 

तापी नदी और फीर एक बार दोनो तटों पर लबालाब बहने लगी


पिछले कुछ दिनों से उकाई बांध के अपस्ट्रीम हिस्सों में भारी बारिश के बाद मेघराजा आज धीमा हो गया। वहीं पिछले 24 घंटे में शिरपुर, अकोला में 1.5 इंच, करनखेड़ा, नवाथा, धूलिया में 1 इंच, खेतिया, दुसखेड़ा, कुकुरमुंडा, काकडिआंबा में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। मेघराजा आज थोड़ा धीमा था। वहीं हथनूर बांध से पानी छोड़े जाने को भी घटाकर 93 हजार क्यूसेक कर दिया गया। उधर हथनूर बांध से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वह जल प्रवाह आज सुबह उकाई बांध में देखा गया। उकाई बांध में सुबह से लेकर देर शाम तक 2 लाख क्यूसेक तक पानी की आय देखी गई। उकाई बांध 340 फीट के हाईलेवल को क्रोस कर जाने से डेम प्रशासन द्वारा सूबह से लगातार उपरी क्षेत्र की हर घंटे हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए उकाई से तापी नदी में डिस्चार्ज बढाया गया। गुरूवार सूबह 1.40  लाख क्युसेक पानी उकाई से तापी में छोड़ा गया था जिसमें दोपहर के बाद वृध्दि करके शाम को 1.70 लाख क्युसेक तक डिस्चार्ज बढा दिया है। 

हथनूर बांध से पिछले कुछ दिनों में छोड़े गए पानी का असर देखा गया 


इस प्रकार पानी की आय और डिस्चार्ज के कारण पुरे दिन में उकाई बांध के जलस्तर में आधे फीट की वृध्दि दर्ज हुई है। जलस्तर 341.43 फीट दर्ज किया गया।  उकाई बांध की सतह 340 फीट दर्ज की जाने के साथ बांध हाई लेवल स्तर पर पहुंच चुंका है अब उकाई बांध 90 प्रतिशत भरा हुआ है। उकाई बांध के खतरे का स्तर 345 फीट है जो वर्तमान स्तर से महज साढे तीन फीट दुर है। इस लिए डेम प्रशासन लगातार बांध के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश मे होने वाले बारिश के हर घंटे के आंकडे प्राप्त करके हथनुर बांध में कितान पानी आयेगा और हथनुर से तापी नदी में कितना पानी छोडा जायेगा उसका अनुमान लगाया जा रहा है। उकाई बांध का स्तर हाई अलर्ट के स्तर को पार कर गया है। उकाई बांध की सतह अब खतरनाक स्तर से महज साढे तीन फीट दूर है।
उकाई बांध की जलस्तर अनुसार चेतावनी
331.43 70 चेतावनी स्तर
336.34 80 अलर्ट स्तर
340.84 90 हाईअलर्ट स्तर
345.00 100 खतरे का स्तर
Tags: