सूरत : पुलिस कर्मियों के वेतन वृद्धि को लेकर राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी का ऐलान

सूरत : पुलिस कर्मियों के वेतन वृद्धि को लेकर राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी का ऐलान

इस पैकेज के कारण एलआरडी, कोन्स्टेबल, हेड कोन्स्टेबल और एएसआई रेन्क के पुलिसकर्मीओं की वेतन बढेगी

मुख्यमंत्री भुपेन्द्र पटेल ने पुलिस परिवारों के लिए वा‌र्षिक 550 करोड के फंड को मंजूरी दी
पुलिस ग्रेड पे के मुद्दे पर चल रहे आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार ने अंतरिम पैकेज का ऐलान किया है। राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल द्वारा पुलिस विभाग के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के बाद गृह मंत्री हर्ष संघवी ने सूरत से इस बारे में और जानकारी दी है। उनके मुताबिक सरकार की घोषणा के बाद एलआरडी का नया वेतन बढ़ाकर 3 लाख 47 हजार 250 प्रतिवर्ष कर दिया गया है। सिपाही का नया वेतन 4 लाख 16 लाख 400 रुपए है। हेड कांस्टेबल का नया वेतन 4 लाख 95 हजार और एएसआई का नया वेतन 5 लाख 84 हजार कर दिया गया है।
गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने पुलिस परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम ने आप सभी के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 550 करोड़ से ज्यादा फंड की फाइल को मंजूरी दी है। गुजरात के पुलिसकर्मीओं के लिए 550 करोड रूपये वार्षिक फंड आवंटित किया गया है। पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पुलिस ने देश की अखंडता को बनाए रखा है। गुजरात पुलिस कर्मियों के वेतन में वृद्धि की गई है।
गृहमंत्री हर्ष संघवी ने सूरत पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर पंडाल में पुलिस जवानों और उनके परिवारों को संबोधित किया। इस अवसर पर लंबे समय से पुलिस परिवार वेतनवृद्धि की राह देख रहे थे आखिर सरकार ने विशेष पेकेज की घोषणा की है। इस पैकेज के कारण एलआरडी, कोन्स्टेबल, हेड कोन्स्टेबल और एएसआई रेन्क के पुलिसकर्मीओं की वेतन बढेगी। पुलिस परिवार द्वारा गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी की घोषणा के बाद उनका शुक्रिया अदा करते हुए उन्हे मिठाई खिलाई और पुलिस परिवार की बहनों ने राखी बांधी। 
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने आज 14 अगस्त की शाम 6 बजे ट्वीट कर जानकारी दी कि पुलिस कर्मियों की मांगों पर विचार कर समिति गठित करने के बाद प्राप्त अनुशंसा के आधार पर 550 करोड़ रुपये के कोष की घोषणा कर रहा हूं. इस कोष को मंजूरी देने से पहले मुख्यमंत्री और गृह राज्य मंत्री की अध्यक्षता में कई बैठकें भी हुई थीं और जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।
पेकेज से बढ़ेगी पुलिसकर्मीओं की सैलरी
सरकार द्वारा पैकेज की घोषणा करने पर एएसआई को 5,84,094 रुपये वेतन मिलेगा। पुलिस कांस्टेबलों को 4,16,000 रुपये प्रति वर्ष वेतन मिलेगा, पुलिस हेड कांस्टेबलों को 4,95,000 रुपये प्रति वर्ष वेतन मिलेगा। एलआरडी जवानों का सालाना वेतन 3,47,250 रुपये होगा
जांच समिति ने अप्रैल, 2022 में ही रिपोर्ट सौंप दी थी
अक्टूबर 2021 के महीने में पुलिस ग्रेड पे को लेकर हुए आंदोलन के बाद सरकार ने एक जांच कमेटी का गठन किया. दिसंबर 2021 में इस समिति का एक कार्यकाल समाप्त होने के बाद, समिति का कार्यकाल एक बार फिर अप्रैल, 2022 तक नवीनीकृत किया गया।
ग्रेड पे भुगतान होने तक दिया जाए अंतरिम पैकेज  
कमेटी ने जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में गुजरात की तुलना विभिन्न राज्यों में लागू ग्रेड पे से की गई। गुजरात में पुलिस के लिए ग्रेड पे अपेक्षाकृत कम है, इसलिए रिपोर्ट जमा करते समय यह सिफारिश की गई थी कि ग्रेड पे की घोषणा होने तक एक अंतरिम पैकेज की घोषणा करके पुलिस कर्मियों को लाभ दिया जाना चाहिए।

Tags: