सूरत : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बीच आकर्षण का केंद्र बना ये मुस्लिम परिवार, सदस्य बना रहे अनोखी रंगोली

सूरत : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बीच आकर्षण का केंद्र बना ये मुस्लिम परिवार, सदस्य बना रहे अनोखी रंगोली

रंगोली कलाकार अख्तर टेलर अपने तीन बच्चों जिया, जोया और नौमान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा जैसे विषयों पर रंगोली बना रहे

भारत इस साल अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में केंद्र सरकार ने 75 हफ्ते पहले 12 मार्च 2021 को आज़ादी के अमृत महोत्सव मनाने की घोषणा की थी। जो कि आज़ादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के बाद 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। इसी के तहत देश भर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है।
सूरत शहर में भी स्वतंत्रता दिवस की चमक साफ दिखाई दे रही है। इस बीच सूरत के वरियावी बाजार में रहने वाला एक मुस्लिम परिवार घर-घर जाकर आकर्षक रंगोली बनाकर जश्न मना रहा है। रंगोली कलाकार अख्तर टेलर अपने तीन बच्चों जिया, जोया और नौमान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा जैसे विषयों पर रंगोली बना रहे हैं। 
अब तक वे सैयदपुरा स्कूल में 5 फीट लंबी और 11 फीट चौड़ी आजादी का अमृत महोत्सव रंगोली, लिंबायत स्कूल में 6 फीट लंबी और 13 फीट चौड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रंगोली बना चुके हैं। जबकि अब हर घर तिरंगा थीम को केंद्र में रखकर रंगोली बना रहा है। 25 साल से रंगोली बना रहे अख्तर टेलर ने कहा कि उन्होंने लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने और छात्रों में कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से रंगोली बनाने के लिए स्कूल जाने का फैसला किया।
Tags: