सूरत : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बीच कोट इलाके का फूलों का अनोखा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

सूरत : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बीच कोट इलाके का फूलों का अनोखा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

महिधरपुरा जदाखड़ी क्षेत्र के रत्नेश्वर महादेव मंडल द्वारा तिरंगा सेल्फी पॉइंट बनाया

भारत इस साल अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में केंद्र सरकार ने 75 हफ्ते पहले 12 मार्च 2021 को आज़ादी के अमृत महोत्सव मनाने की घोषणा की थी। जो कि आज़ादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के बाद 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। इसी के तहत देश भर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जा रहा है। इस बीच सूरत के कोट इलाके में बना फूलों का अनोखा तिरंगा शहरवासियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। महिधरपुरा जदाखड़ी क्षेत्र के रत्नेश्वर महादेव मंडल द्वारा तिरंगा सेल्फी पॉइंट बनाया गया है।
आपको बता दें कि सूरत शहर स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में त्रिरंगा यात्रा निकाला जा है। तिरंगा फहराने के आह्वान के बीच महिधरपुरा जदाखड़ी क्षेत्र में देशभक्ति का अनोखा माहौल पैदा हो गया है। रत्नेश्वर महादेव मंडल ने सड़क के चारो तरफ 15 x 45 बोर्ड पर फूलों का विशाल तिरंगा बनाया है। ये तिरंगा मंडल के जयेश माली और विजय माली द्वारा तैयार किया गया यह तिरंगा न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि पूरे कोट क्षेत्र के निवासियों के लिए एक सेल्फी पॉइंट बन गया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार 50 हजार रुपये की लागत से फूलों से यह तिरंगा तैयार किया गया है। गलगोटा, सत्तर और कामिनी में पाए गए कुल 175 किलोग्राम फूलों से राष्ट्रीय ध्वज तैयार किया गया है। जिसने लोगों के बीच आकर्षण पैदा कर दिया है।
Tags: Surat