सूरत : जन्माष्टमी-गणेशोत्सव पर भी दिखेगी 'आजादी का अमृत महोत्सव' की थीम

सूरत : जन्माष्टमी-गणेशोत्सव पर भी दिखेगी 'आजादी का अमृत महोत्सव' की थीम

15 अगस्त के राष्ट्रीय त्यौहार के बाद आनेवाले आगामी धार्मिक त्यौहारों में भी दिखेगी आजादी का अमृत महोत्सव की असर

सूरत के धार्मिक पर्वों में तिरंगा थीम भी रहेगा प्रमुख आकर्षण
75वें स्वतंत्रता दिवस के साथ ही सूरत समेत पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान जोरों पर चल रहा है। तिरंगे का ये अभियान अब आगे बढ़ रहा है। सूरत में 15 अगस्त के जश्न के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रम में भी देशभक्ति का जोश देखने को मिल रहा है। शहर के कई कृष्ण मंडलों के साथ, गणेश उत्सव में तिरंगे की थीम भी होगी। सूरत में हो रहे जन्माष्टमी और गणेश मंडप की तैयारी में तिरंगे का भी आयोजन किया जा रहा है।
त्योहारों के महीने सावन माह में एक के बाद एक कई त्योहार आते हैं और शहर में धार्मिक आयोजनों में व्यस्तता दिखाई देती है। 15 अगस्त का राष्ट्रीय त्योहारों के साथ-साथ कई धार्मिक त्यौहार भी इस महिने में है। इसलिए लोग इसे पूरे मन से मनाते हैं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस वर्ष को मनाने के अलावा हर घर तिरंगा अभियान भी जोरों पर चल रहा है। अपने घरों और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराने वाले लोगों के साथ-साथ अब धार्मिक त्योहारों में भी राष्ट्रीय भक्ति दिखाई देगी।  
सूरत के एक गणेश भक्त ने तिरंगे से बनाई इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा
15 अगस्त के कुछ ही दिनों बाद जन्माष्टमी का त्योहार आता है, मंडप पहले से ही तैयार किए जा रहे हैं। कुछ कृष्ण भक्तों ने जन्माष्टमी के त्योहार को भी तिरंगा रंग से बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। सलाबतपुरा वल्लभ जीवन की चॉल में कृष्ण जन्मोत्सव के मंडप में तिरंगा विषय रखा गया है। इस वर्ष कृष्ण जन्मोत्सव के साथ भारत माता का तिरंगा भी होगा।
इसी तरह इस साल भी गणेशोत्सव में आजादी का अमृत महोत्सव की थीम होगी। सूरत नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के शिक्षक विनोद जादव हर साल अलग-अलग थीम पर गणेश की प्रतिमा बनाते हैं। उन्होंने इस साल आजादी का अमृत महोत्सव की थीम पर श्रीजी की इको फ्रेंडली प्रतिमा बनाई है। उन्होंने श्रीजी की मूर्ति से आजादी का अमृत महोत्सव का लोगो बनाया है और श्रीजी के हाथ में तिरंगा रखा है। जैसा कि इस साल सूरत में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में कई जगहों पर तिरंगा लहराता नजर आ रहा है, यह तय है कि आने वाले दिनों में त्योहारों में भी तिरंगा ही दिखाई देगा। 
Tags: