सूरत : वाहन चालकों के लिए परेशानी, केबल स्टेइड ब्रिज रखरखाव कार्य के कारण बंद, सरदार ब्रिज पर ट्रैफिक जाम
            By  Loktej             
On  
                                                 सरदार ब्रिज पर सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे और शाम 5 से 6:30 बजे के बीच भारी ट्रैफिक जाम रहता है
पीक आवर्स में सरदार ब्रिज पर जाम की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है
सूरत में पिछले कुछ समय से पूरे शहर में फ्लाईओवर ब्रिज और ब्रिज मेंटेनेंस का काम चल रहा है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापी नदी पर बने केबल स्टेइड ब्रिज के मेंटेनेंस कार्य के चलते पिछले दो-तीन दिन से बंद सरदार ब्रिज पर सुबह से ही ट्रैफिक लोड बढ़ गया था। अडाजन से अठवागेट जाने के लिए सरदार ब्रिज का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता था। लेकिन केबल स्टेइड ब्रिज होने के कारण उस पुल का इस्तेमाल अडाजन पाल से  पिपलोद जाने के लिए किया जाता था।
सूरत में तापी नदी पर बने केबल स्टेइड ब्रिज में फिलहाल मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। चूंकि यह एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन है। एक महिने तक केबल स्टेईड ब्रिज पर लाईटिंग और सेन्टर लगाने का कार्य किया जायेगा जिसके लिए ब्रिज की एक साईड यातायात के लिए बंद की गयी है। इसलिए अडाजन से अठवालाईन्स जाने वाले पुल के अंत से यातायात रोक दिया गया है। दुर्घटनाओं को रोकने और मरम्मत कार्य में किसी भी तरह की बाधा को रोकने के लिए पुल के एक तरफ के हिस्से को बंद कर दिया गया है।
शहर के विभिन्न इलाकों में पुल की मरम्मत का काम किया जा रहा है। जिससे यातायात की समस्या विकराल होती जा रही है। ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना इस वजह से हो रहा है कि पाल अडाजन से अठवागेट रिंग रोड जाने के लिए वाहन चालक ज्यादातर सरदार ब्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरदार ब्रिज पर सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे और शाम 5 से 6:30 बजे के बीच भारी ट्रैफिक जाम रहता है।
Tags:  
