सूरत : शहर में भय फैला रहा तेंदुआ खजोद गांव से पिंजरे में पकड़ा गया

सूरत : शहर में भय फैला रहा तेंदुआ खजोद गांव से पिंजरे में पकड़ा गया

जब लोग सेल्फी लेने के लिए पिंजरे पर चढ़े तो तेंदुआ भी भड़क गया

तेंदुआ पिंजरे में जोर-जोर से दहाड़ रहा था
शुक्रवार देर रात सूरत शहर के पास खजोद गांव में एक तेंदुआ देखे जाने के बाद से स्थानीय लोग लगातार दो दिनों से दहशत की स्थिति में थे। नवा मोहल्ला में वन विभाग द्वारा रखे गए पिंजरे में रविवार रात 11 बजे तेंदुए को पकड़ लिया गया। वन विभाग ने रविवार को एक और पिंजरा रखा क्योंकि शनिवार देर रात तेंदुए को देखा गया था। नतीजतन वन विभाग रविवार रात तेंदुए को पकडऩे में सफल रहा। तेंदुए को पकडऩे के लिए वन विभाग की टीम स्टेन्ड बाय खड़ी रखी थी। सूरत जिला वन विभाग के आईएफएस सचिन गुप्ता ने बताया कि तेंदुए को पकडऩे के लिए रविवार रात भी टीम को स्टैंडबाय पर रखा गया था। रेस्क्यू की सफलता के बाद तेंदुआ का लैब टेस्ट सहित इलाज कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
स्थानिय ग्रामिणों की भीड से काफी परेशान हुई वन विभाग की टीम
तेंदुआ पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलने पर ग्रामीण दौडकर स्थल पर पहुंचे। तेंदुए के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग पिंजरे पर चढ़ गए। लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ भी दहाड़ने लगा।  तेंदुआ देखने के लिए लोग उमड़े। तेंदुए को गांव के बाहरी इलाके से पकड़कर बारडोली रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। हालांकि गांव के लोग वन विभाग की गाड़ी में तेंदुए के साथ सेल्फी लेने के लिए आगे-पीछे दौड लगाते नजर आए।  जिस गाड़ी में तेंदुआ ले जाया गया था, उस पर ग्रामीण चढ़ गए। तेंदुओं के साथ फोटो लेने के लिए भीड़ ने होड़ मचा ली जिससे वन विभाग की टीम परेशान हो गई। तेंदुए को लोगों की भीड से बचाने के लिए वन विभाग की टीम थाना परिसर में वाहन को ले गए। 
Tags: