
सूरत : बाढ पिडितों के लिए सूरत भाजपा द्वारा 8 हजार नास्ता किट का वितरण
By Loktej
On
सूरत शहर भाजपा कार्यालय खाते नास्ते के पेकेट बनाकर प्रदेश अध्यक्ष के आदेश के बाद उसका वितरण किया जायेगा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के आदेश पर शहर इकाई द्वारा तैयार किए गए अल्पाहार पैकेट
भारतीय जनता पार्टी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल के मार्गदर्शन में सूरत महानगरीय भाजपा द्वारा नर्मदा और छोटा उदेपुर जिलों में भारी बारिश से हुई आपदा में 8,000 अल्पाहार किट का वितरण किया जायेगा। पूरे गुजरात में भारी बारिश के कारण जो स्थिति बनी है, उसके संबंध में प्रदेश अध्यक्ष सी. आर.पाटील ने भाजपा गुजरात इकाई के माध्यम से एक हेल्पलाइन शुरू की है जिसमें भारी बारिश की समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सांसदों, विधायकों, निर्वाचित पदाधिकारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों से आग्रह किया गया है कि अपने क्षेत्र में जहां कहीं भी कोई समस्या उत्पन्न हुई है, वहां जाकर उसका तत्काल समाधान करें। इस आपदा से जल्द से जल्द निकलने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में, भारतीय जनता पार्टी की सूरत महानगर संगठन इकाई ने नर्मदा जिले और छोटाउदपुर जिले में 8000 नास्ता किट वितरित करने की योजना बनाई है।
Tags: