सूरत : सहारा दरवाजा स्थित देश का पहला मल्टीलेयर रेलवे फ्लायओवर ब्रिज का उद्घाटन सांसद सी.आर.पाटिल के हाथों

सूरत  : सहारा दरवाजा स्थित देश का पहला मल्टीलेयर रेलवे फ्लायओवर ब्रिज का उद्घाटन सांसद सी.आर.पाटिल के हाथों

सांसद पाटिल राज्य और केन्द्र के पांच मंत्रियों की मौजूदगी में करेंगे 133 करोड़ रुपये के बेनमुन पुल का उद्घाटन

रिंगरोड क्षेत्र की सभी मार्केटों सहित शहर के दस से पंद्रह लाख लोगों को ट्राफिक समस्या से निजात मिलेगी 
देश के पहले थ्री-लेयर फ्लाईओवर-रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन नवसारी के सांसद और गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सी.आर. पाटिल राज्य और केंद्र मंत्री की मौजूदगी में करेंगे। 133 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन रविवार 19 तारीख को होगा। इस ब्रिज के लोकार्पण से शहर के दस से पंद्रह लाख लोगों को यातायात समस्या से निजात मिलेगी। 
शहर का रिंगरोड फ्लाईओवर ब्रिज 25 साल पहले 25 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। बाद में सहारा दरवाजे के पास नगर निगम ने स्मीमेर अस्पताल भी बनाया। जैसे-जैसे शहर की आबादी बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या बढ़ती गई, वैसे-वैसे यातायात की समस्या भी बढ़ती गई।
शहर से राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को सूरत-कडोदरा सड़क पर  इस जंक्शन से गुजरना पड़ता है। सूरत-कडोदरा सड़क पर  बॉम्बे मार्केट जैसे अन्य मार्केट बनने से यहा पर यातायात की समस्या बन गए। ट्राफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए महानगरपालिका ने सहारा गेट के पास एक मल्टीलेयर फ्लाईओवर ब्रिज और एक रेलवे ओवरब्रिज की योजना बनाई थी।
रविवार को रिंगरोड फ्लायओवर ब्रिज के साथ मल्टीलेयर रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल केंद्रीय मंत्री और चार राज्य मंत्रियों की मौजूदगी में करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री दर्शना जरदोश, गुजरात के शहरी विकास मंत्री विनोद मोरडीया, सड़क और आवास मंत्री पूर्णेश मोदी, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, कृषि और ऊर्जा मंत्री मुकेश पटेल के साथ-साथ सूरत के सभी विधायक और सांसद प्रभु वसावा उपस्थित रहेंगे। सूरत नगर निगम द्वारा घोषित आमंत्रण पत्र में सी.आर. पाटिल सांसद उध्घाटक हैं। पांच मंत्रियों की मौजूदगी में सांसद के हाथों ब्रिज का लोकार्पण चर्चा का विषय बन गया है
Tags: