सूरत :  श्री सालासर हनुमान सेवा समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 1 अप्रैल से 

गौ सेवा, भव्य शोभायात्रा, सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या के साथ 21 वां वार्षिक उत्सव, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना

सूरत :  श्री सालासर हनुमान सेवा समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 1 अप्रैल से 

श्री सालासर हनुमान सेवा समिति द्वारा आयोजित 21वां श्री हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष 1 और 2 अप्रैल 2026 को श्री सालासर बालाजी मंदिर, जलवंत टाउनशिप में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन सेवा, संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनकर सामने आएगा।

समिति के संरक्षक विनोद राठी,अध्यक्ष टीकम असावा  ने बताया कि इस वर्ष भी परंपरा अनुसार उत्सव का शुभारंभ गौ सेवा से होगा। 1 अप्रैल को सुबह 9.15 बजे से श्री सालासर महिला संगठन द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ, शाम 6.15 बजे से दिव्य अखंड ज्योत, छप्पन भोग, मनमोहक झांकी और दिव्य दरबार का आयोजन होगा। 

मुख्य संयोजक दामोदर गौड़ ने बताया कि 2 अप्रैल को सुबह 7:15 बजे श्री कष्टभंजन हनुमान मंदिर त्रिकम नगर से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो राधाकृष्ण मंदिर सहित विविध मार्गों से होते हुए सालासर बालाजी मंदिर पहुंचेगी। इसमें बैलगाड़ी, बैंड-बाजों और सुंदर झांकियों के साथ विशेष ड्रेस कोड में भाग लेंगे। जबकि 2 अप्रैल को सुबह 10.15 बजे भक्तों द्वारा बालाजी को सवामणि का भोग अर्पित किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तगण भाग लेंगे। उसके बाद शाम 7:15 बजे महाआरती और उसके बाद महाप्रसाद भंडारा आयोजित होगा। भंडारा प्रभारी रामानुज असावा के अनुसार महाप्रसाद में करीबन 15-20 हजार भक्तों के आने की अपेक्षा की जा रही है 

सालासर युवा संगठन अध्यक्ष वासु असावा, संगठन प्रभारी रतन प्रजापत ने बताया कि शोभायात्रा में करीबन 1000 से 1500 स्त्री पुरुष और बच्चे शामिल होंगे। विशेष ड्रेस कोड के साथ यात्रा अपना भव्य रूप लेती है। सनातन संस्कृति की एक अनोखी झलका यात्रा में देखने को मिलती है। उत्सव को सफल बनाने के लिए  राज कुमार तेला ओर अखिलेश शर्मा को उत्सव संयोजक बनाए गया है साथ में मनीष बंग, रुपेश लाहोटी, राजू असावा, रवि बाहेती एवं रमेश तोषनीवाल एवं समस्त कार्यकता लगे हुए है  जबकि पुजारी शरद मिश्रा, सुशील मिश्रा दोनों दिन विशेष सेवा में रहेंगे।

मैनेजिंग ट्रस्टी जयसुख भाई हिरपरा की देख रेख में पूरे उत्सव को भय बनाने का प्रयास जारी है। भजन संध्या में श्याम जगत के प्रसिद्ध कलाकार अजीत दाधीच अपने भजनों से बालाजी को रिझाएंगे। यह आयोजन न केवल धार्मिक भक्ति, बल्कि सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक बनेगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इस महाउत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

समिति के सचिव एवं मीडिया प्रभारी मंगल वैष्णव ने बताया कि दो दिवसीय उत्सव में लगभग 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जलवंत मित्रमंडल के लगभग 200 कार्यकर्ता जोर शोर से तैयारी में लगे हुए है। सूरत शहर में प्रचार-प्रसार पूरे जोर से चल रही है।
कार्यक्रम में सुंदर कांड पाठ महिला संगठन द्वारा किया जाएगा

Tags: Surat