सूरत : लिंबायत के पूर्व पार्षद डॉ. रविन्द्र पाटिल समर्थकों के साथ भाजपा में जुडे

सूरत : लिंबायत के पूर्व पार्षद डॉ. रविन्द्र पाटिल समर्थकों के साथ भाजपा में जुडे

शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रविन्द्र पाटिल भाजपा कार्यालय पहुंचे

सूरत शहर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रविन्द्र पाटिल दुबारा भाजपा में शामिल हुए 
लिंबायत क्षेत्र के पूर्व पार्षद डॉ. रवींद्र पाटिल अपने कई समर्थकों के साथ रविवार को कांग्रेस छोड़कर भगवा पहनकर भाजपा में लौट आए। लिंबायत क्षेत्र के एक अनुभवी और वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. रवींद्र सुकलाल पाटिल ने अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ, श्री छत्रपति शिवाजी स्मारक संजय नगर, लिंबायत में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उसके बाद अपने असंख्य लोगों के साथ एक रैली निकालकर उधना मेईन रोड स्थित सूरत शहर भाजपा कार्यालय कमलम पहुंचे। सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजनभाई जंज़मेरा और लिंबायत विधान सभा की विधायक श्रीमती संगीताबेन पाटिल ने रविन्द्र पाटिल को भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा और टोपी पहनकर औपचारिक रूप से भाजपा में स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम में जनता पार्टी सूरत महानगर के महासचिव मुकेशभाई दलाल , किशोरभाई बिंदल एवं कालूभाई इटालिया उपस्थित थे।

Tags: