सूरत : रिंगरोड फ्लाओवर ब्रिज 15 जुन 2022 तक यातायात के लिए बंद रहेगा

सूरत :  रिंगरोड फ्लाओवर ब्रिज 15 जुन 2022 तक यातायात के लिए बंद रहेगा

रिंगरोड फ्लायओवर ब्रिज मरम्मत के लिए पिछले दो महिनों से बंद था जो और एक महिने बंद रहेगा

चरणबध्द रूप से काम पुर्ण होने के साथ अप डाऊन रेम्प जनता के लिए खोला जायेगा
सूरत शहर की रिंग रोड डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर फ्लायओवर ब्रिज को बीस साल से अधिक समय हो जाने से मरम्मत की जरूरत पडने पर इसे मरम्मत / पुनर्वास के कार्य में सुपरस्ट्रक्चर लिफ्टिंग और इसके सहायक कार्य के लिए 9 मार्च 2022 से 8 मई 2022 तक यातायात के लिए बंद रखा था। ब्रिज पर अभी भी मरम्मत का काम चल रहा है इस लिए ब्रिज को आगामी 15 जुन 2022 तक यातायात के लिए बंद रखने की अधिसूचना मनपा आयुक्त ने जारी की है। 
रिंगरोड को मरम्मत के लिए पिछले दो महिनों से बंद रखा गया है। इस दौरान मरम्मत का काम जोरो पर चल रहा है। इस कार्य को स्थल पर पूर्ण करने में और कुछ समय लग सकता है, जिससे सदर पुल का उपयोग 9 मई 2022 से 15 जुलाई 2022  तक सभी प्रकार के यातायात के लिए बंद रहेगा।
पिछले दो महिनों से जिस प्रकार से वानहचालक वैक्लपीक रास्ते का उपयोग करते आ रहे थे उसी प्रकार से और आगामी डेढ महिने तक वैक्लपीक रास्ते का उपयोग कर सकते है। रिंगरोड फ्लायओवर ब्रिज के निचे का रास्ता आवागमन के लिए यथावत जारी है। इस अवधि के दौरान जनता के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा को बनाए रखने और यातायात नियमन की सुविधा के लिए, रिं ग रोड पर डॉ बाबा साहेब अंबेडकर फ्लाईओवर ब्रिज के दोनों ओर सड़क पर, किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग के साथ-साथ पार्किंग और माल की लोडिंग/अनलोडिंग पर प्रतिबंध का आदेश दिया है।
उक्त घोषणा के उल्लंघन के लिए दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और उल्लंघन के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। नागरिकों से अनुरोध है कि इस अभियान में सहयोग करें। 15 जुलाई 2022 तक सहारा गेट रेलवे गरनाले पर मल्टीलेयर फ्लायओवर ब्रिज का भी लोकार्पण किया जा सकता है। रिंगरोड फ्लायओवर ब्रिज के मरम्मत का काम चरणबध्द रुप से चल रहा है और जैस ही काम पुर्ण हो जायेगा वैसे अप और डाऊन रेम्प पर यातायात चालु कर दिया जायेगा। 
Tags: