सूरत : स्वर्गीय विक्रम सिंह शेखावत को हजारों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
तुलसी पार्टी प्लॉट में आयोजित सभा में करीब 10,000 से अधिक समाजबंधुओं की उपस्थिति रही
समाज के लोकप्रिय एवं कर्मठ व्यक्तित्व स्वर्गीय विक्रम सिंह शेखावत की श्रद्धांजलि सभा रविवार को गोड़ादरा रोड स्थित तुलसी पार्टी प्लॉट में अत्यंत भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभा में करीब 10,000 से अधिक समाजबंधुओं की उपस्थिति रही, जिससे दिवंगत के प्रति लोगों का सम्मान और स्नेह स्पष्ट रूप से झलकता नजर आया। इस अवसर पर सी.आर. पाटिल एवं अनुपम सिंह गहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राजस्थान समाज के प्रमुख जनों में संजय सरावगी, सांवर प्रसाद बुधिया, प्रमोद चौधरी, विमल पोद्दार, रामरतन भूतड़ा, कैलाश हाकिम एवं किशोर बिंदल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा राजस्थान क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष सुमेर सिंह शेखावत, विजय गुर्जर, जसवीर किचाड, सुरेन्द्र पुनिया, विनोद टोंक, कार्तिक राज दहिया, अशोक सिंह, शेफाली बरवाल एवं बसंत पारीक की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी उपस्थित जनों ने स्वर्गीय शेखावत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक कार्यों, नेतृत्व क्षमता एवं मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें समाज का सच्चा मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शेखावत परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं। श्रद्धांजलि सभा का समापन प्रार्थना और श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ हुआ। उपस्थित जनों ने कहा कि स्व. शेखावत की कमी समाज को सदैव खलेगी।
