
यदि ऑनलाइन चाकू जैसे घातक हथियार आप मंगवाएंगे तो पुलिस को पता चल जाएगा, जानिए सूरत का यह किस्सा
By Loktej
On
ऑनलाइन शॉपिंग एक ऐसा माध्यम है जिसमें ग्राहक को अपने घर के बाहर एक कदम भी नहीं निकालना पड़ता और चीज उसके घर पर आ जाती है। हालांकि इस सुविधा का इस्तेमाल कर के कई बार लोग गैरकानूनी चीजों की खरीदी भी कर लेते है। हालांकि अब से यदि आप ऐसा कुछ करते है तो पुलिस को तुरंत ही पता चल जाएगा। कुछ ऐसा ही देखने मिला सूरत में, जहां पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को ऑनलाइन चाकू मँगवाने के चलते पूछताछ के लिए बुलाया था।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लिंबायत पुलिस ने क्रिष्णानगर में रहने वाले ओमकार देवराम सदावत के घर पर छापा मारा था। जहां पुलिस को उसके घर में लोहे के पलंग के गद्दे के नीचे छुपाया हुआ रेम्बो छुरा मिल आया था। जिसके चलते पुलिस ने ओमकार को पूछताछ के लिए अपने कब्जे में लिया था।
पूछताछ में ओमकार ने स्वीकार किया की उसने ही 23 फरवरी को फ्लिपकार्ट पर प्रीमियम फेनसी हाई कार्बन आर्मी किड नाइफ के तौर पर बिकने वाला रेम्बो छुरा ऑर्डर किया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में ओमकार ने यह छुरा अपने दोस्त के जन्मदिवस में केक काटने के लिए मँगवाए होने की बात कबूली थी।
Tags: Gujarat