सूरत : इस बार महावीर जयंती पर बटेंगे 1 लाख लड्डू!

सूरत : इस बार महावीर जयंती पर बटेंगे 1 लाख लड्डू!

महावीर जयंती निकट ही है और सूरत में जैन समुदाय के सभी सदस्य इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। इस वर्ष महावीर जन्म कल्याणक पर जैन समुदाय द्वारा शहर में 1 लाख से अधिक लड्डू बांटे जाएँगे। जैन समुदाय द्वारा बांटे जाने वाले यह लड्डू किसी भी धर्म और समूह के भेदभाव के बिना सभी को बांटे जाएँगे। 
श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरव शाह ने कहा कि वे सूरत में एक लाख से अधिक लड्डू बांटकर इस अवसर का जश्न मनाएंगे। वे यह भी प्रार्थना करेंगे कि आने वाले दिनों में सभी धर्म के लोग अहिंसा का पालन करें। इसके अलावा रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के कारण दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध की स्थिति उत्पन्न ना हो ऐसी भी वह कामना कर रहे है। 
भगवान महावीर को जैन धर्म के लोग भगवान मानते है। जैन धर्म के 24वें तीर्थकर महावीर स्वामी की जंमजयंती छात्र मास की शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है। कहा जाता है कि 30 साल कि जवान उम्र में ही महावीर स्वामी का झुकाव आध्यात्म की ओर होने लगा था और उन्होंने राजपाट छोड़ कर ताप करना शुरू कर दिया था। महावीर स्वामी ने 12 सालों तक कठिन ताप कर आत्मज्ञान प्राप्त किया, जिसके बाद उन्होंने जैन धर्म के प्रचार और प्रसार के लिए कार्य किया। महावीर स्वामी ने लोगों को पाँच प्रमुख सिद्धांत बताए, जिन्हें पंचशील सिद्धांत के नाम से जाना जाता है। यह पाँच सिद्धांत सत्या, अहिंसा, अस्तेय यानि की चोरी ना करना, अपरिग्रह यानि आसक्त ना होना और ब्रह्मचार्य का पालन करना है।