
सूरत : अपराध कम करने के लिए पूरी कोशिश करेगी पुलिस, जानें आम आदमी किस तरह कर सकता है मदद
By Loktej
On
शहर की पुलिस लोगों के अनुकूल दृष्टिकोण अपनाकर अपराध दर पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही है।
शहर में बढ़ते अपराध के ग्राफ पर लगाम लगाने के लिए सूरत पुलिस की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शहर की पुलिस लोगों के अनुकूल दृष्टिकोण अपनाकर अपराध दर पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचने का प्रयास पहले ही किया जा चुका है। वहीं सूरत पुलिस ने एक और नया प्रयोग किया है और वह है, लोगों की राय जानने के लिए सुझाव पेटी। शहर की पुलिस द्वारा सार्वजनिक उद्यानों और शहर के अन्य स्थानों पर सुझाव पेटियां लगाई गई हैं।
सूरत पुलिस की ओर से लगाए गए सुझाव पेटियों को लगाने के पीछे का मकसद भी लोगों की राय लेना है। लोग इस सुझाव पेटी में इस गतिविधि में एक पत्र के माध्यम से कोई भी जानकारी दे सकते हैं। यदि अपराध से संबंधित कोई गतिविधि, जो लोगों के ध्यान में आई है लेकिन अभी भी पुलिस की दृष्टि से बाहर है, या सूरत पुलिस की कार्यवाही में किसी प्रकार का सुधार की जरुरत है तो अनेक जानकारी इस सुझाव बाक्स में एक चिट्ठी के माध्यम से दे सकते हैं।
क्षेत्र में पुलिस द्वारा समय-समय पर सुझाव पेटी खोलकर लोगों के सुझाव जानकार उसका समाधान लाने का प्रयास किया जाएगा। यह प्रयास अपराध की रोकथाम की दिशा में काम आएगा।
इस प्रकार शहर की पुलिस ने शहर के कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, जिससे आरोपी को तो पकड़ा ही जा सकता है, लेकिन साथ ही शहर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए सुझाव पेटी को एक छोटे से प्रयास के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। वर्तमान में यह प्रयोग केवल कुछ क्षेत्रों में ही लागू किया गया है। लेकिन बाद में इसे पूरे शहर में कवर किया जाएगा, हालांकि यह पहली बार है जब सूरत पुलिस ने इस तरह का रुख अपनाया है।
Tags: