कोमल बचकानीवाला : समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाया, परमार्थ फाउंडेशन के माध्यम से दे रहीं सेवा

एक सच्चा इंसान वही है जो अपने साथ दूसरों के जीवन को भी बेहतर बनाने का प्रयास करे।

कोमल बचकानीवाला : समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाया, परमार्थ फाउंडेशन के माध्यम से दे रहीं सेवा

सूरत निवासी कोमल बचकानीवाला ने समाज सेवा को अपने जीवन का प्रमुख उद्देश्य बना लिया है। वे पिछले कई वर्षों से महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के लिए सेवाभावी कार्य कर रही हैं।

कोमल बचकानीवाला ने बताया कि समाज के वंचित और ज़रूरतमंद वर्गों की मदद करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने परमार्थ फाउंडेशन नामक एक सामाजिक संस्था की स्थापना की है। यह संस्था निरंतर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए सहायता उपलब्ध कराती है।

उनका मानना है, — “हर व्यक्ति अपने जीवन को व्यस्तता और व्यक्तिगत जरूरतों में बिताता है, लेकिन हमें यह भी समझना चाहिए कि हमारे आसपास ऐसे भी लोग हैं जिन्हें हमारी मदद की आवश्यकता है। एक सच्चा इंसान वही है जो अपने साथ दूसरों के जीवन को भी बेहतर बनाने का प्रयास करे।”

कोमल न केवल सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं, बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

Tags: Surat