सूरत : 11वीं की छात्रा छत पर सो रही थी कि उसे लगा कोई छू रहा है और फ़िर...

सूरत  : 11वीं की छात्रा छत पर सो रही थी कि उसे लगा कोई छू रहा है और फ़िर...

राज्य भर में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। हर कोई इस गर्मी से परेशान हो चुका है। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को रात में घर में सोने में भी काफी परेशानी हो रही है, जिसके चलते कई लोग अपने घर की छतों पर जाकर सो जाते है। हालांकि सूरत के उधना इलाके में एक किशोरी को छत पर सोने पर उसके साथ ना होने वाली बात हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उधना इलाके में रहने वाले व्यापारी की पुत्री नम्रता जो की अपने मामा के घर रहने के लिए गई हुई थी। रात को छत पर सोते समय एक परिचित युवक ने उसके साथ शारीरिक छेड़खानी की। दरअसल नम्रता की स्कूल उसके मामा के घर से काफी नजदीक है, ऐसे में वह शुक्रवार को अपने मामा के घर रह कर शनिवार को वहीं से सुबह के लिए स्कूल निकल जाती है। पिछले शुक्रवार को भी नम्रता अपनी हर बार की आदत के अनुसार शुक्रवार को अपने मामा के यहाँ पहुँच गई। 
गर्मी अधिक होने से मामा और अपनी दादी के साथ वह रात को छत पर सो गई। हालांकि रात को सोने के बाद सुबह के समय जब किशोरी नींद में थी, तभी उसे खुद को किसी के द्वारा छु रहे होने का एहसास हुआ। जिसके चलते वह नींद में से उठ गई। उठ कर उसने देखा तो उसके सामने नील दीपक खरवर था, जो की उसके आंतरवस्त्र और उसके निजी अंगो को छु रहा था। नम्रता की आंखे खुलते ही नील वहाँ से भाग गया था। हालांकि पूरे घटना की जानकारी उसने अपने माता-पिता को दे दी। 
शाम को जैसे ही नील घर पर वापिस आया नम्रता की माता ने उसे पकड़ कर कंट्रोल रूम में जानकारी दे दी और पुलिस वहाँ दौड़ी चली आई। नम्रता की माता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हीरा कलाकार नील के खिलाफ केस दर्ज उसे हिरासत में लिया था।
Tags: Gujarat

Related Posts