सूरत : कांग्रेस द्वारा महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदर्शन किया

सूरत : कांग्रेस द्वारा महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदर्शन किया

उधना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख पार्क चौराहे पर सूत्रोच्चार और बैनर के माध्यम से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

प्रदेश कांग्रेस कमिटी की सूचना के आधार पर समग्र राज्य में एक साथ 182 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया
प्रदेश कांग्रेस कमिटी की सूचना के आधार पर समग्र राज्य में एक साथ 182 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया। रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा सूरत के उधाना विधानसभा क्षेत्र में " महंगाई मुक्त भारत अभियान" के तहत सूबह 11 बजे  प्रमुख पार्क चौकड़ी, उधना नवसारी रोड, प्रेमनगर के पास विरोध कार्यक्रमआयोजित किया था। धरने के दौरान उधना -नवसारी रोड को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया और सरकार विरोधी सूत्रोच्चार करने के साथ कार्यकर्ताओं के हाथों में बैनर प्रदर्शित किए गए। 
सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए कहा कि पेट्रोल-डिझल , रसोई गेस के भावों में दिन प्रतिदिन बेहद भाववृध्दि के कारण सभी जिवनावश्यक चीजवस्तूओं में भारी महंगाई का सामना लोगों को करना पड रहा है। महंगाई से पिडित प्रजा की ओर से कांग्रेस पक्ष के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र विरोध व्यक्त करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था। उधना विधानसभा कांग्रेस इंचार्ज हरीश सूर्यवंशी की अध्यक्षता में रविवार को सूबह 11 बजे भेदवाड प्रेमनगर के पास प्रमुख पार्क चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ते के किनारे खड़े होकर भाजपा सरकार और महंगाई के खिलाफ सूत्रोच्चार किए तथा हाथों में बैनर के माध्यम से महंगाई का विरोध प्रदर्शन किया। करीबन डेढ दो घंटे तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहा इस दौरान उधना नवसारी मुख्य सड़क पर ट्राफिक जाम होने लगा। स्थल पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन करने से रोका और यातायात पुर्ववत किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं उधना विधानसभा कांग्रेस प्रभारी हरीश सूर्यवंशी, रोशन मिश्रा, शशी दुबे, सुनाल शेख, प्रतिभाबेन देवरे, सुरेशभाई सोनवणे, हरीश परमार, अवधेश सिंह, आशिष राय, संतोष शुक्ला, राजकुमार सिंह, कृणाल सूर्यवंशी के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे। 
Tags: