सूरत : शौचालय को लेकर हुए झगड़े में देवर ने भाभी को खूब पीटा

सूरत : शौचालय को लेकर हुए झगड़े में देवर ने भाभी को खूब पीटा

बाथरूम जैसी छोटी बात पर देवर द्वारा अपनी भाभी को मारने जैसे अमानवीय घटना आई सामने

सूरत शहर में एक परिवार में बाथरूम जैसी छोटी बात पर देवर द्वारा अपनी भाभी को मारने जैसे अमानवीय काम करने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार भीमाभाई जीवनभाई परमार अपनी पत्नी रेखाबेन और दो बच्चों के साथ कोसांबा गांव में पुराने महाकाली मंदिर के किनारे पर रहते है और परिवार यापन के लिए स्कूली बच्चों के लिए रिक्शा और वर्दी लेते हैं। भीमाभाई के बगल में उनका छोटा भाई अर्जुन जीवनभाई परमार रहता है।
गुरुवार को भीमाबाई रिक्शे से घर से निकला था।अर्जुन परमार भीमाभाई के घर शौचालय-बाथरूम का उपयोग करने गया था।  उस समय भाभी रेखा ने मजाक में कहा कि देवर जी आप अपने घर में अपना शौचालय-बाथरूम कब बनावा रहे हैं?  इतना सुनकर अर्जुन परमार बहुत भड़क उठा। उसे अपनी भाभी की बात बहुत नागवार गुजारी है।
इतना सुनने के बाद देवर ने भाभी रेखाबेन को मुट्ठी से मारना शुरू कर दिया। रेखा के शोर मचाने पर उसके पिता दौड़ते हुए आये उसे उसे छुड़ाया। इसके बाद अर्जुन परमार ने टॉयलेट-बाथरूम के बारे में कुछ भी बोलने पर जान से मार देंने की धमकी दी और वहां से चला गया। इस बीच रेखाबेन को उल्टी होने लगी। इसके बाद इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  इलाज के बाद रेखाबेन ने अपने देवर अर्जुन परमार के खिलाफ कोसाम्बा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
Tags: