सूरत : व्याकुल करने वाली गर्मी लेकिन ठंडे पानी के कूलर में पानी नहीं आता; सिविल अस्पताल के कर्मी-मरीज परेशान

सूरत : व्याकुल करने वाली गर्मी लेकिन ठंडे पानी के कूलर में पानी नहीं आता; सिविल अस्पताल के कर्मी-मरीज परेशान

गर्मी का मौसम आ चुकी है और हर और सूरज देवता अपना कहर बरपा रहे है। भयंकर गर्मी के कारण हर कोई अपने घर और ऑफिसों में कूलर और एसी चालू रखे बिना नहीं बैठ सकते। हालांकि इस भयंकर गर्मी में भी सूरत की नई सिविल अस्पताल के किडनी बिल्डिंग में पीने के पानी की व्यवस्था ही नहीं हुई है। इसके चलते मरीज, मरीज के रिश्तेदार और साथ ही सिविल के कर्मचारी भी परेशान हो रहे है। 
नई सिविल अस्पताल की किडनी बिल्डिंग के चौथे और पाँचवे माले के मेडिसिन विभाग में तकरीबन 400 से अधिक मरीज विभिन्न बीमारियों का इलाज करवा रहे है। हर मरीज के साथ उसकी सेवा करने के लिए कम से कम एक रिश्तेदार होते है। इसके अलावा वोर्ड में शामिल मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर तथा नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी भी काम कर रहे है। इन सभी को ठंडा पानी मिल सके, इसलिए एक कूलर की व्यवस्था भी की गई है, हालांकि सी कूलर में पानी नहीं आ रहा है। 
यदि किसी को पानी पीना है तो उसे किडनी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर जाना पड़ता है। इस बारे में आरएमओ डॉ केतन नायक ने बताया कि किडनी बिल्डिंग में पानी की व्यवस्था करने के लिए पीआईयू विभाग को जानकारी दी गई थी। हालांकि अभी तक वह नहीं हो पाई है। हालांकि फिर एक बार इसकी जानकारी दी जाएगी। जब तक पानी की पूरी तरह से व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक पानी के बोतल की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। 
सूत्रों के अनुसार नई सिविल के असिस्टेंट हॉस्पिटल एडमिस्टेटर (AHO) द्वारा अस्पताल के विभिन्न विभागों में राउंड लेकर ग्राहकों को किसी चीज की कमी है या नहीं उसकी जानकारी लेनी होती है। इसके अलावा स्टाफ को किस चीज की कमी हैं, इन सभी चीजों की जानकारी सिविल के ऊपरी अधिकारियों को देनी होती है। हालांकि एएचओ द्वारा योग्य कारयाही ना किए जाने के चलते मरीज सहित हर कोई तकलीफ़ों का सामना कर रहा है। 
Tags: Gujarat