सूरत : प्रेमिका को शादी के बाद भी परेशान करता था शख्स, शिकायत की तो परिणीता की पिटाई कर खुद के हाथ पर ब्लेड मार ली

सूरत : प्रेमिका को शादी के बाद भी परेशान करता था शख्स, शिकायत की तो परिणीता की पिटाई कर खुद के हाथ पर ब्लेड मार ली

पूर्व प्रेमिका को खुद के साथ आत्महत्या करने के लिए उकसाया, नहीं मानी तो पिटाई की

शहर में पिछले कई समय से प्यार में पागल जुनूनी आशिकों ने काफी आतंक मचाया है। कुछ ही समय पहले हुये फेनिल कांड के बाद हालांकि तंत्र और पुलिस काफी चौकन्नी हो गई है। हालांकि इसके बावजूद ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। सूरत के वराछा इलाके में सामने आए मामले में एक प्रेमी ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके पति को मार देने की चेतावनी दे डाली। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, शहर के वराछा इलाके में रहने वाली परिणीता को उसका पूर्व प्रेमी लगातार हैरान करता था। जिसके चलते परिणीता ने वराछा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। वराछा के रहने वाले हीरा कलाकार के घर पर महिला का पूर्व प्रेमी गिर सोमनाथ से आया और अपनी पूर्व प्रेमिका के सामने खुद के आत्महत्या कर लेने की धमकी देने लगा। यहीं नहीं शख्स ने साथ में महिला को भी खुद के साथ आने कहा। हालांकि जब महिला ने शख्स के साथ आने से मना किया तो व्यक्ति ने वह उसकी पिटाई कर के वहाँ से भाग गया था। 
हालांकि दूसरे दिन आरोपी फिर सोसायटी में आया और बाहर से ही महिला के नाम से ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाते हुये उसे और उसके पति को जान से मार देने की धमकियाँ देना लगा। जांच में सामने आया था कि मूल सोमनाथ की रहने वाली 22 वर्षीय परिणीता का घर पर तीन साल पहले मजदूरी काम करने के लिए आने वाले मजदूर के साथ प्यार हो गया था। हालांकि दोनों के बीच अनबन होने के चलते एक साल के बाद ही वह उससे अलग हो गई थी। इसके बाद परिणीता ने सूरत में काम करने वाले युवक के साथ कोर्ट विवाह कर लिया था। 
हालांकि इसके बावजूद भी पूर्व प्रेमी लगातार मैसेज कर के परेशान करता था। अंत में सनकी प्रेमी ने महिला के नाम से अपने ही हाथ पर ब्लेड मार के खुद को घायल कर लिया। हालांकि युवती ने पति को फोन किया था आरोपी वहाँ से भाग निकला। जिसके चलते महिला ने आरोपी के नाम पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर आगे की कार्यवाही शुरू की है।
Tags: Gujarat